कवर्धा. कवर्धा जिले की दो सीटों पर आज 20 नवम्बर को मतदान होना है। लगातार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए और लोक लुभावन वादे किए लेकिन अब वक्त है जनता के फैसले का। मतदान के लिए जनता को तैयार हो जाना चाहिए और अपने मत का उपयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि आप समझ लीजिए आपका वोट अमूल्य है... जनता का मत इव्हीएम में कैद हो जाने के बाद आज से ठीक 20 दिन बाद 11 दिसम्बर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।