
दर्दनाक सड़क हादसा: दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, 5 घायल, एक गंभीर
कवर्धा. दिवाली से दो दिन पहले शहर के एक बड़े कारोबारी के घर खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर का चिराग बुझ गया। इस हादसे की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। वहीं इस हादसे में अन्य पांच अन्य घायल है, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
खुशियां बदली मातम में
दरअसल, शहर के सराफा लाइन व बाजार लाइन के बड़े व्यापारी के छह युवक कार में घुमने के लिए सरोदा की तरफ गए हुए थे। करीब 6.30 बजे वापस आने के दौरान ग्राम तारो आईटीआई के पास एक आवारा कुत्ता सड़क पार कर रहा था, जिसे बचाने के लिए स्टेयरिंग को मोड़ते हुए वाहन चला रहे युवक ने ब्रेक दबाया, लेकिन कार अधिक तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और पलट गई। वाहन के पटलने से कार में सवार निपुण जैन पिता प्रशांत जैन (19) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं रितिक कटारिया (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।
शहर में छा गया सन्नाटा
वहीं अन्य चार को मामूली चोटें आई है, जिसका इलाज शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही शहर में सनसनी फैल गई। दीपावली पर्व के ठीक पहले पूरे शहर में सन्नाटा छा गया। वहीं पांचों घायल को पहले लोहारा रोड़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में लगाया गया। जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दूसरे दिन यानी सोमवार को सराफा लाइन व बाजार लाइन की कई दुकानें बंद रही। पुलिस शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Updated on:
17 Oct 2017 10:49 am
Published on:
16 Oct 2017 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
