19 सितंबर 2015 को सांसद अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 10 सिटी बसों को रवाना किया गया था, इस मंशा से कि शहर व आसपास के नगरवारियों को इसका लाभ मिले। लेकिन बस संचालक की लापरवाही और प्रशासन की अनेदखी के चलते योजना पर पानी फिर गया। कवर्धा से बोड़ला, पिपरिया से भोरमदेव, कवर्धा से लोहारा व कवर्धा से सरोदा रुट तय कर 10 सीटी बसों को चलाया गया। लेकिन पांच से अधिक बसें बंद पड़ी है।