28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
मजदूरों से भरा कंटेनर जा टकराया पेड़ से, 22 घायल चार की हालत गंभीर
Play video

मजदूरों से भरा कंटेनर जा टकराया पेड़ से, 22 घायल चार की हालत गंभीर

चिल्फीघाटी क्षेत्र में आज सुबह नेशनल हाइवे 30 पर आज एक मजदूरों से भरा कंटेनर पेड से टकराया
Google source verification

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चिल्फीघाटी क्षेत्र में आज सुबह नेशनल हाइवे 30 पर आज एक मजदूरों से भरा कंटेनर पेड से टकराया जिससे गाड़ी में मौजूद सभी मजदूरों के घायल होने की खबर आ रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार कवर्धा नेशनल हाइवे पर 20 मजदूरों से भरी वाहन 30 चिल्फी घाटी से 2 किमी दूर झांपी डबरा के पास से गुजर रही थी। जहां मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे वाहन में मौजूद 20 मजदूर घायल हो गए हैं। आज सुबह ९ बजे पाइप लाइन बिछाने वाले मजदूरों को जबलपुर के पास उनके गांव छोडऩे जा रही कंटेनर रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे ३० पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

घायल मजदूरों का इलाज चिल्फी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है जिसमें २२ मजदूरों में ४ मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर मजदूरों को कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई है। घटना के बाद से ही ड्राइवर लापता है।