26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शक्कर कारखाने में लगेगा इथेनाल प्लांट, जिससे रोजाना तैयार होगा 40 लीटर पेट्रोल

प्लांट तैयार करने के बाद इथेनॉल का बेचा जाएगा, जो शक्कर कारखाना अतिरिक्त आय का जरिया बनेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 6 Sep 2018, 6:15 PM IST

kawardha news

शक्कर कारखाने में लगेगा इथेनाल प्लांट, जिससे रोजाना तैयार होगा 40 लीटर पेट्रोल

कवर्धा . भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में इथेनॉल प्लांट तैयार किया जाएगा। इसकी तैयार शुरू हो चुकी है। प्लांट तैयार करने के बाद इथेनॉल का बेचा जाएगा, जो शक्कर कारखाना अतिरिक्त आय का जरिया बनेगा।

इथेनॉल प्लांट के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में 35 एकड़ भूमि चिन्हित किया गया है। इसका विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन(डी.पी.आर.) तैयार हो चुका है। इस प्लांट को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित पीएफआईसी कमेटी से भी अनुमोदन हो चुका है। परियोजना की कुल लागत 71 करोड़ नौ लाख रुपए है। इसमें 49 करोड़ 76 लाख रुपए एनसीडीसी नई दिल्ली से ऋ ण, 14 करोड़ 22 लाख रुपए राज्य शासन द्वारा अंशपूंजी में धनवेष्ठन और सात करोड़ 11 लाख रुपए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का स्वयं का अंशदान शामिल है।

जिले में गन्ना उत्पादन के रकबे, किसानों की संख्या और शेयर होल्डर्स की संख्या में पिछले वर्ष तुलना में वृद्धि हुई है। सहउत्पाद के लिए गन्ने की बगास से बिजली का उत्पाद पहले से हो रहा है। अब मोलासिस पर आधारित इथेनाल भी तैयार होगा, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त होंगे। सिविल कार्य सितंबर तक और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से कंसेन्ट टू इस्टेब्लिसमेंट की कार्रवाई अक्टूबर तक कर ली जाएगी। इस प्लांट से प्रतिदिन 40 लीटर पेट्रोल तैयार होगा। इसकी तैयारी कारखाना द्वारा पुरी कर ली गई है।

इथेनॉल का उपयोग मुख्य रूप से पेंट, वारनिस, पॉलिस, क्लोफॉम, इत्र सहित अन्य रसायनिक द्रव्य बनाने में किया जाता। वहीं प्रायोगिक शाला में मिश्रण के लिए भी इसका उपयोग किया जाता। मृत शरीर को लंबे समय तक कीटों से बचाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर के प्रबंधन संचालक केएन कांडे ने कहा कि इथेनॉल प्लांट के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार हो चुका है। इस प्लांट को लेकर गठित पीएफआईसी कमेटी से भी अनुमोदन हो चुका है। इस माह से कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।