4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: किसानों ने रोक दिया शक्कर से भरा ट्रक, दो महीने से नहीं मिला पैसा

CG News: भोरमदेव कारखाना के शक्कर बिक्री की राशि नहीं दिया गया है। इसकी वजह से गन्ना किसानों को रिकवरी की राशि नहीं मिल पा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: किसानों ने रोक दिया शक्कर से भरा ट्रक, दो महीने से नहीं मिला पैसा

किसानों ने रोक दिया शक्कर से भरा ट्रक (Photo Patrika)

CG News: नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दो महीने से भोरमदेव कारखाना के शक्कर बिक्री की राशि नहीं दिया गया है। इसकी वजह से गन्ना किसानों को रिकवरी की राशि नहीं मिल पा रही है। इसके ही विरोध में चलते शुक्रवार को भारतीय किसान संघ द्वारा भोरमदेव कारखाने से शक्कर परिवहन करने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के ट्रक को फैक्ट्री गेट पर ही रोक दिया गया।

किसान ट्रक के सामने धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक व कारखाना के एमडी भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करने पहुंचे। इस पर आश्वासन मिलने के बाद ही ट्रक को जाने दिया गया।

जून व जुलाई के दौरान नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा कुल 3107 मीट्रिक टन शक्कर की खरीदी की गई है। इसकी कुल राशि 12 करोड़ 5 लाख 91 हजार 991 रुपए होता है। इस पर निगम द्वारा अब तक केवल एक करोड़ 38 लाख 18 हजार 235 रुपए का कही भुगतान किया है। जबकि भुगतान योग्य राशि 10 करोड़ 67 लाख73 हजार 756 रुपए है। जून का ही पूर्ण रुप से राशि का भुगतान नहीं है जबकि जुलाई का पूरा शेष है।