25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / भारी बारिश से कवर्धा के 43 तालाब लबालब, किसानों के चेहरे खिले, खेती में आएगी तेजी

भारी बारिश से कवर्धा के 43 तालाब लबालब, किसानों के चेहरे खिले, खेती में आएगी तेजी

इधर लगातार बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Jul 2018, 4:33 PM IST

CG news

पोखर व तालाबों में बच्चों के डूबने की घटनाओं पर उपखंड प्रशासन अब हुआ गंभीर, दिए ये आदेश

कवर्धा. सूखाग्रस्त कबीरधाम के वनांचल अत्यधिक बारिश हो रही है। इतनी बारिश के जिले के दो जलाशय लबालब हो चुके हैं। राज्य के जलाशयों की तुलना में सुतियापाट में क्षमता अनुरूप सबसे अधिक 96.79 प्रतिशत जल भर चुका है। इधर लगातार बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं।

पिछले दो वर्ष की तुलना में इस बार जिले के वनांचल में बेहतर बारिश हो रही है। इसका नतीजा है कि जलाशय में लबालब हो रहे हैं। लोहारा ब्लॉक स्थित सुतियापाट जलाशय में 34.05 मिलीयन घन मीटर पानी भर चुका है। जबकि इस जलाशय का जल भराव क्षमता 35.180 मिलीयन घन मीटर है। मतलब 96.79 प्रतिशत पानी भर चुका है। फिलहाल सुतियापाट में जलभराव राज्य के 43 जलाशयों में सबसे अधिक है। वहीं कर्रानाला बैराज में 94.53 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। राज्य में सुतियापाट के बाद कर्रानाला में ही सबसे अधिक पानी भरा है। इससे बेसक किसानों को लाभ मिलेगा।

सरोधा में सबसे कम पानी
सरोधा जलाशय में जल भराव अब तक 36.86 प्रतिशत ही हो सका है, जो बेहद कम है। इस जलाशय की जलभराव क्षमता 30.150 मि.घ.मी. है, जबकि अभी इसें 11.11 मि.घ.मी. पानी ही भर सका है। जबकि इस जलाशय से रोजाना कवर्धा शहरवासियों के लिए 44 लाख लीटर पानी सप्लाई की जाती है। यदि इस जलाशय में पानी की कमी रही तो शहरवासियों को काफी तकलीफ होगी।

अब तक 390.6 मिमी बारिश
जिले में 1 जून से 27 जुलाई तक 390.6 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। सबसे अधिक बारिश सहसपुर लोहारा ब्लॉक में 462 मिमी हुई है। मुख्य रूप से सुतियापाट और कर्रानाला बैराज क्षेत्र में। वहीं पंडरिया ब्लॉक में 453 मिमी, कवर्धा में 433.1 मिमी और बोड़ला ब्लॉक में सबसे कम 214.4 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं अनुमान है इस वर्ष कुल 887.3 मिमी बारिश होगी।

Read More News: शर्मनाक ! मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 11 घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़ा रहा शव, रातभर बैठकर बिलखती रही पत्नी

एक नजर जलाशयों पर...
जलाशय क्षमता भराव प्रतिशत
क्षीरपानी 50.250 28.92 57.55
सुतियापाट 35.180 34.05 96.79
सरोधा 30.150 11.11 36.86
कर्रानाला 18.090 17.10 94.53
बहेराखार 13.710 6.62 48.29
कुल 140 306 446