
बेबस मजदूर ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच
Kawrdha News : ग्राम ढाबा निवासी शिव कुमार पिता स्व. चमरू राम वर्मा उम्र 45 वर्ष ने अपने ही निवास में म्यार में कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। (kawardha news) घटना बुधवार-गुरुवार दरमियान रात की बताई जा रही है। गंडई पुलिस को गुरुवार सुबह 8.30 बजे जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर लाश को उतरवाया और पीएम करवाकर परिजन के सुपुर्द किया गया।
Kawrdha News : कृषि मजदूरी का कार्य करता था। उसकी पत्नी पहले से ही खत्म हो चुकी है। एक 15 साल की लड़की है जो कक्षा 9वी में पढ़ाई करती है। (cg news) खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
Published on:
04 Aug 2023 03:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
