28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव गांव में अवैध शराब व गांजा कारोबार

जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने बताया कि जिले में अवैध कारोबार का गढ़ बन चुका है। पूरे जिले में आने वाले थाना क्षेत्र कवर्धा, पंडरिया, लोहारा, बोड़ला, चिल्फी, पिपरिया, कुई-कुकदूर जैसे क्षेत्रों में शराब और गांजे की सप्लाई जोरों पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Panch Ram Chandravanshi

•

Updated: 16 Apr 2022, 1:16 PM IST

गांव गांव में अवैध शराब व गांजा कारोबार

गांव गांव में अवैध शराब व गांजा कारोबार

कवर्धा. कवर्धा शहर में गांजे की खपत क्विंटल में है। अगर बॉर्डर पर कार्यवाही हो रही है, तो शहर में तक गांजे की अवैध खैप कैसे पहुंच रहा है। इसे लेकर जोगी कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। जिले में शराब, गांजा, सट्टा में रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने बताया कि जिले में अवैध कारोबार का गढ़ बन चुका है। पूरे जिले में आने वाले थाना क्षेत्र कवर्धा, पंडरिया, लोहारा, बोड़ला, चिल्फी, पिपरिया, कुई-कुकदूर जैसे क्षेत्रों में शराब और गांजे की सप्लाई जोरों पर है। जिले भर में 80 प्रतिशत क्षेत्र में कोचियों व थानेदार के सांठगांठ से यह कार्य धड़ल्ले से जारी है। छोटे-बड़े ढाबों में शराब बेचा जा रहा है, नगर के गलियारों में रात के अंधेरों में गांजे व शराब की बिक्री जारी है। पुलिस व आबकारी विभाग सब कुछ जानकर भी अनजान है। जब कवर्धा शहर में ही एक माह में एक क्विंटल से ज्यादा गांजे की खपत हो रही है, तो यह गांजा आखिर कहा से रहा है। बार्डर पर अगर पुलिस कार्यवाही कर रही है, तो गांजा शहर के गलियों तक कैसे पहुंच रहा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आफताब राजा, जेडी मानिकपुरी, आशीष ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष हीरो जांगड़े, ब्लॉक अध्यक्ष दलीचंद ओगरे, इसाक खान, दिनेश झरिया, राहुल चंद्रवंशी, जित्तू, मोती टेकाम, नेमसिंग यादव, वचन दास, रूपेश यादव, नसीब भाई, हजरत भाई, अमन साहू सहित जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिसिया कार्रवाई नाममात्र
अजित जोगी छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी और अजित जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी यदु ने बताया कि पुलिसिया कार्यवाही नाममात्र के लिए है। जिले से लगे मध्यप्रदेश बार्डर से क्विंटलों में गांजा तस्करी हो रही है। जिसे बार्डर पर ही पकड़ा जाता है। फिर भी गांजा गांव, नगर के गली-गली में पूडिय़ों पर बिक रहा है। जगह-जगह शराब कोचियों से भरा पड़ा है। सब्जी के आड़ में भी गांजा की तस्करी हो रही है। फिर भी आबकारी विभाग की अब तक कोई कार्यवाही नहीं दिखी है, जिसके जिम्मेदार पुलिस व आबकारी विभाग है। जुआ सट्टा का कारोबार दिलेरी से चल रहा है। आज के दिनों में ऑनलाइन सट्टा जोरो पर है, जिस पर पुलिस की कोई नजऱ नहीं है। नाबालिक बच्चे सिलोसन, थिनर, इंजेक्शन से भी नशे के आदि हो चुके है इन्हें यहां नशीली प्रदार्थ कहा से मिल रहा है दिन दहाड़े सिलोसन का नशा कर बच्चे घूम रहे हैं। रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
.....नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन
आने वाले दिनों में अगर पुलिस अवैध पदार्थों की बिक्री और अवैध कार्यों पर लगाम नहीं लगाया गया, तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा उग्र-आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग की होगी।