20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप मैच खेलने साउथ कोरिया जाएगी छत्तीसगढ़ की बेटी, 15 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ले चुकी हैं भाग

Kavita Sinha: अंतरराष्ट्रीय एशिया कप सॉफ्टबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता 2 से 8 अप्रैल 2023 तक साउथ कोरिया के इंचियोन शहर में आयोजित है। गर्व की बात है कि इंडिया की टीम छत्तीसगढ़ से महिला वर्ग में कवर्धा जिले की कविता सिन्हा का चयन हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
एशिया कप मैच खेलने साउथ कोरिया जाएगी छत्तीसगढ़ की बेटी

कविता सिन्हा

Kavita Sinha: अंतरराष्ट्रीय एशिया कप सॉफ्टबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता 2 से 8 अप्रैल 2023 तक साउथ कोरिया के इंचियोन शहर में आयोजित है। गर्व की बात है कि इंडिया की टीम छत्तीसगढ़ से महिला वर्ग में कवर्धा जिले की कविता सिन्हा का चयन हुआ है।

इस प्रतियोगिता का प्रशिक्षण कैंप 16 से 21 मार्च तक यवतमाल महाराष्ट्र में आयोजित हुआ। इसमें इन खिलाड़ियों को हिटिंग, फील्डिंग और मैच के जरूरी स्किल की जरूरी जानकारी दिया गया। साथ ही इंडिया टीम का नेतृत्व सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ प्रवीण अवनाकर के साथ किया जाएगा।

अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया की कविता सिन्हा प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी कवर्धा के खिलाड़ी है जो पिछले चार साल से सॉफ्टबॉल की प्रशिक्षण ले रही है। लगातार कड़ी मेहनत के चलते आज कविता उक्त स्थान तक पहुंची है।


यह भी पढ़ें: नाबालिगों को दिखाती थी महंगे सपने, फिर लगा देती थी नशे की सौदागिरी में, आरोपी महिला गिरफ्तार

15 राष्ट्रीय स्पर्धा खेल चुकी
कविता अभी तक 15 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता खेल चुकी है जिसमें एक सिल्वर मेडल और छह कांस्य पदक लगाकर कबीरधाम जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।

प्रदेश के लिए गौरव
प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि जिले से अंतरराष्ट्रीय एशिया कप सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कवर्धा की बेटी कविता सिन्हा का चयन होना कबीरधाम जिले के साथ-साथ प्रदेश लिए गौरव की बात है। वही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कविता को 1 लाख 90 हजार रुपए की जरूरत थी। कवर्धा के विधायक व कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने कविता सिन्हा को एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग किए। साथ ही कलेक्टर, एसपी, सीईओ सहित कई जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, संचालक और अन्य खिलाड़ियों ने इसमें सहयोग किया।