30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक में बैठते ही आसमान से गिरी कुछ ऐसी चीज, देखते ही नाबालिग लड़के की हो गई मौत

Kawardha news : तीनों बालकों को लगा कि कुछ चीज गिरी है। फिर कुछ देर बाद एक नाबालिग लड़के (Minor Boy) की दर्दनाक मौत (Died) हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Jun 2019, 5:55 PM IST

kawardha News

बाइक में बैठते ही आसमान से गिरी कुछ ऐसी चीज, देखते ही नाबालिग लड़के की हो गई मौत

कवर्धा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक के बाद एक आसमान से बिजली गिरने की खबरें आ रही है। इससे लोगों के मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कवर्धा जिले (Kawardha News) में बाइक पर बैठते ही आसमान से जोरदार बिजली कड़की। तीनों बालकों को लगा कि कुछ चीज गिरी है। फिर कुछ देर बाद एक नाबालिग लड़के (Minor Boy) की दर्दनाक मौत (Died) हो गई। इस हादसे में दो अन्य बालक घायल हो गए है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना कवर्धा शहर के आउटर लोहारा रोड़ छोटी नहर के पास नई कॉलोनी में गुरुवार दोपहर 1.30 बजे की है। यहां पर ग्राम खंडसरा निवासी कुन्ना पिता श्रीराम साहू(18) अपने छोटे भाई सांता साहू (14)और पड़ोसी बालक राज पिता देवसिंह ठाकुर(8) के साथ निर्माणाधीन भवन को देखने के बाद वापस घर जाने के लिए निकले। इसी दौरान आसमान में जोरदार बिजली कड़की और बाइक पर बैठते ही तीनों बालकों को झटका लगा। इसमें सांता साहू को अत्यधिक झटका लगा, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कुन्ना और राज भी घायल हो गए। परिजनों ने देखा तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

तुलसी नगर शहर के आउटर में नया कॉलोनी है जहां पर बड़ी संख्या में लोग मकान बनवा रहे हैं। यहां पर न बिजली खंभे हैं, न पेड़ और न ही दूर तक कोई मोबाइल टॉवर, जिससे कि आकाशीय बिजली की दिशा बदल जाती। खुला जगह होने के कारण आकाशीय बिजली सीधे बाइक की ओर गया, जिससे कि बालक हादसे के शिकार हो गए।

राज ठाकुर के सिर पर गहरी चोट आयी। इसकी चलते उसकी हालत गंभीर हैं। बालक लंबे समय तक बेहोश रहा और शरीर पर झटका भी आ रहा था। वहीं कुन्ना साहू के गले में जलने का निशान बना हुआ है। कुन्ना गले में ईयर फोन लगाया था जो पूरी तरह चल गया, जिसके चलते गले पर निशान बन गया।

Kawardha News की इन खबरों को जरूर पढ़ें, करें [typography_font:18pt;" >CLICK

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.