23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां ना कोई गार्ड ना कोई लॉक , ऐसे हो रही एटीएम की सुरक्षा

एटीएम में सुरक्षा के इंतजाम नहीं, उठाईगिरी का बना डर

less than 1 minute read
Google source verification
atm security

कवर्धा . नगर में संचालित अधिकतर एटीएम के डोर लॉक खराब हो गए हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।महीने की शुरुआत में सभी लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम जा रहे है और होली के त्यौहार के कारण एटीएम में पैसा निकालने अधिक भीड़ लगी हुई है। यहां तक की उपभोक्तओं को पैसा निकालने लाईन लगानी पड़ रही है। इससे उठाईगिरी का डर बढ़ जाता है। बैंक उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर में डेढ़ दर्जन से अधिक एटीएम संचालित हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बैंक प्रबंधन लापरवाह बनी हुई है। कुछ एटीएम की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही चल रही है। यहां न तो डोर लॉक काम कर रही है और न ही गार्ड तैनात रहते हैं। ऐसे में कोई भी कभी भी अंदर घुस सकता है। कभी कभी तो यहां जानवर जैसे गाय या कुत्ते भी अंदर सोये हुए मिलते है। नगर के विभिन्न बैंकों के माध्यम से रोजाना करोड़ो का कारोबार व लेनदेन होता है, लेकिन उपभोक्ताओं को सुविधा देने में बैंक प्रबंधन द्वारा कंजूसी बरती जाती है। शहर के एक्का-दुक्का एटीएम को छोड़ दिए जाए, तो शेष एटीएम के डोर लॉक खराब हैं। वहीं कुछ एटीएम में तो दरवाजा ही गायब है। डोर लॉक खराब होने के कारण एक ही एटीएम रूम में पांच से छह लोग एक साथ अंदर घूस जाते हैं। इससे न सिर्फ उपभोक्ता की सुरक्षा को खतरा है बल्कि उसकी गोपनीयता भी भंग हो रही है।

READ MORE : यहां 1 रुपए में झोला भर मिल रहा टमाटर, खरीदने उमड़ रही लोगों की भीड़
डोर लॉक खराब होने के कारण एक ही एटीएम रूम में पांच से छह लोग एक साथ अंदर घूस जाते हैं। एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही खराब है ऐसे में अगर कोई बड़ी घटना हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।