10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी के समय डॉक्टर्स एक ही केबिन में घंटों हांकते रहते हैं गप्पे, बाहर इंतजार करते रहते मरीज

डॉक्टरों की मनमानी व लापरवाही दिनबदिन बढ़ती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Aug 2018, 7:00 PM IST

cg news

ड्यूटी के समय डॉक्टर्स एक ही केबिन में घंटों हांकते रहते हैं गप्पे, बाहर इंतजार करते रहते मरीज

कवर्धा .छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नगर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी व लापरवाही दिनबदिन बढ़ती जा रही है। एक तो रोस्टर का पालन नहीं करते, ऊपर से केबिन में गप्पे हांकते हुए घंटों बैठे रहते हैं, जबकि मरीज बाहर इंतजार करते रहते हैं।

रोजाना सुबह 8 बजे डॉक्टरों की ड्यूटी शुरू होती है, जो दोपहर 2 बजे तक चलती है। छह घंटे की ड्यूटी में डॉक्टसर् केवल चार घंटे की ड्यूटी निभा रहे हैं, क्योंकि निर्धारित समय के बजाए 8.30 से 9 बजे के बीच जिला अस्पताल पहुंचते हैं। इसके बाद मरीजों को देखने के बजाए अधिकतर डॉक्टर्स् एक केबिन में गप्पे हांकते हुए बैठे रहते हैं। करीब 10 बजे के बाद डॉक्टर्स् अपने-अपने केबिन में पहुंचते हैं। इस बीच दवाई के प्रचार-प्रसार के लिए कई मेडिकल रिपे्रजेन्टेटिव भी डॉक्टरों से मिलने पहुंच जाते हैं। इस तरह से छह घंटे की ड्यूटी में डॉक्टर्स के पास मरीजों केवल चार घंटे होते हैं।

जिला अस्पताल में कहने के लिए चिकित्सकों के 35 पद स्वीकृत हैं। लेकिन आज की स्थिति में केवल 9 मेडिकल ऑफिसर और ३ विशेषज्ञ ही सेवा दे रहे हैं। जबकि यहां पर कम से कम 16 मेडिकल ऑफिसर और 7 से 8 विशेषज्ञ होना चाहिए, लेकिन जैसे तैसे काम चल रहा है। कमी के बाजवूद यहां मौजूद कुछ मेडिकल ऑफिसर लापरवाही बरत रहे हैं।

जिला अस्पताल में गिनती के डॉक्टर्स् हैं जो बेहद ही लापरवाह हैं। एक तो समय पर ड्यूटी नहीं देते वहीं आपातकालीन समय में जिम्मेदारी मिलने पर भी भागते हैं। इन डॉक्टसर् के चक्कर में अस्पताल में भी गुटबाजी शुरू हो चुकी है। इसका असर अस्पताल में काम प्रभावित होते हुए दिखाई देने लगा। अधिकतर कार्य को स्वयं प्रभारी सिविल सर्जन को करने पड़ते हैं।

कवर्धा जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन, डॉ. एसआर चुरेन्द्र ने बताया अभी फिलहाल 9 मेडिकल ऑफिसर और 3 विशेषज्ञ जिला अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टर्स् को समय पर अस्पताल पहुंचने की हिदायत दी जाती है। कभी-कभी किसी डॉक्टर्स् को लेट लतीफ हो जाती है।