10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, वायु सेना के लिए निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास ऐसे करें आवेदन

भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अविवाहित युवाओं के लिए एयरमेन (सुरक्षा) के पदों पर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 28 Jul 2018, 5:52 PM IST

job news

वायु सेना के लिए निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास ऐसे करें आवेदन

कवर्धा. अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लम्‍बे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अविवाहित युवाओं के लिए एयरमेन (सुरक्षा) के पदों पर भर्ती रैली का आयोजन 30 अगस्त से 05 सितंबर तक रायपुर में किया जा रहा है।

READ MORE: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, नगर निगम में 103 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द यहां करें आवेदन

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार होगी भर्ती
वायु सेना में भर्ती के लिए जिले में निवासरत युवाओं के लिए गरूण कमांडो के रूप मे भर्ती 30 अगस्त से 05 सितंबर तक को भर्ती रैली का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम शासकीय नागार्जुन पोस्ट ग्रेजुएट साइंस कालेज रायपुर मे किया जाएगा।

READ MORE: बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, पुलिस विभाग में यहां 1962 पदों पर होगी भर्ती

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हो 12वीं उत्तीर्ण

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 17 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यार्थी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो।

READ MORE: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहां जल्द शुरू होगी 897 पदों पर बंपर भर्ती

सैनिक कल्याण कार्यालय से कर सकते है सम्पर्क
अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। अभ्यार्थी की न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेमी और सीना 75 सेमी होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में फिजिकल फिटनेस टेस्ट में 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 40 सेंकड में, 20 पुशअप, 20 सिटअप, 8 बीम लगाना और 20 उठक बैठक पूरा करना होगा।

READ MORE: स्टॉफ नर्स व वार्ड ब्वॉय समेत 119 पदों पर यहां निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

सैनिक कल्याण कार्यालय में कर सकते है सम्पर्क

वे भर्ती रैली मे उपस्थित होकर शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कवर्धा से संपर्क कर सकते हैं।