24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानजी की गदा से बेटे ने की पिता की हत्या, बोला- मैंने इसका खून…

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मानसिक रूप से पीड़ित युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खजुराहो

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 1 Apr 2025, 7:11 PM IST

khajuraho news

MP News: मध्यप्रदेश के खजुराहो से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मानसिक रूप से पीड़ित एक युवक ने हनुमान मंदिर में रखी गदा से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर डाली। साथ ही उसने चचेरे भाई महेश पाल पर हमला कर दिया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरा मामला भरवा गांव का है। सोमवार की सुबह 5:30 बजे आरोपी मंदिर में गया और हनुमान जी की गदा उठा लाया। इसके बाद पिता मनकू पाल पर गदा से हमला करना शुरु कर दिया। जिससे मनकू की मौके पर ही मौत हो गई। जब चाचा मनकू को बचाने आए तो उसने उसपर भी गदा से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।

इस घटना का एक भी सामने आया है। जिसमें युवक जिसमें उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं, और अपने ही पिता के खून को पीने की बात कह रहा है, और पास में डायल 100 और कुछ ग्रामीण खड़े हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

आरोपी वीडियो में कह रहा है कि इसने अभी एक लात मारी है। देखो यहां एक डंडा भी मार दिया है। देखो मैंने अपने पिता का खून पीया था। हमारे बच्चे बेचारे भूखे रो रहे हैं, भूखे हैं हमारे बच्चे, उषा, अनन्या। पूरा बताते हैं हम आपको, 40 हजार का तो संसार में मोबाइल चलेगा अब, पैसा इतना रहेगा, डरना नहीं हैं हमें तो। देखो इतनी हालत में कैसे हैं।