24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 को करेंगे 100 साल पुरानी हनुमानजी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shyam Kumar Awasthi

•

Updated: 12 Jan 2024, 6:13 PM IST

22 को करेंगे 100 साल पुरानी हनुमानजी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

ग्राम सिराल्या में एक घर में करीब 100 साल पुरानी हनुमानजी की प्रतिमा रखी

रोशनी. जंगलों के बीच बसे ग्राम सिराल्या में एक घर में करीब 100 साल पुरानी हनुमानजी की प्रतिमा रखी हुई है। ग्रामीण इस प्रतिमा स्थापना के लिए मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। यह लगभग पूर्ण हो गया है। मंदिर के निर्माण में हर ग्रामीण ने अपनी क्षमतानुसार सहयोग किया। समिति ने तय किया की अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन गांव के नवनिर्मित मंदिर में इसी दिन हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी। दोनों ही कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। गांव के भारत नवरे, जयपाल नवरे, निभर्यदास देवराले, गंगाराम पालवी आदि ने बताया मंदिर में इस दिन विधिवत पूजन कर सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। ग्रामीणों को अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

रन्हाई में अक्षत भेंट कर दीपोत्सव मनाने का आग्रह

अयोध्या में 500 साल से संघर्ष के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में होगी। इसे लेकर गांव में उत्साह है। गुरुवार को गांव में अक्षत कलश यात्रा निकालकर घर-घर भेंट किए गए। ग्रामीणों से 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बनकर भूजन-पूजन करने और शाम को घरों पर दीप प्र'जवलित कर दीपावली मनाने का आग्रह भी किया गया।

प्रत्येक घर व गांव के समस्त मंदिरों को 22 तारीख को सजाने का आग्रह किया

राईखेड़ी. ग्राम राई मंडल के गांव में अक्षत वितरण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम राई व बडग़ांवमाल में अक्षत वितरण का कार्य संपन्न हुआ। अयोध्या से आए अक्षत राम भक्तों के साथ घर-घर वितरित करते हुए अपने गांव के प्रत्येक घर व गांव के समस्त मंदिरों को 22 तारीख को सजाने का आग्रह किया। मंडल के प्रभारी राम वर्मा ने बताया कि अक्षत वितरित कार्यक्रम में मातृशक्तियों, ब'चों तथा युवाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। ग्रामीणों के साथ मिलकर 15 से लेकर 22 तारीख तक ग्राम में उत्सव की रूपरेखा बनाई जाएगी।