31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार महीने में 41 जिला बदर, 28 गुंडे चि​न्हित

गुंडों की लिस्ट में 13 नाम दर्ज, सगे भाइयों का जिला बदर प्रस्ताव बना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 25 Apr 2023, 9:17 PM IST

41 district Badar in four months, 28 goons identified

41 district Badar in four months, 28 goons identified

खंडवा. पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ल ने थानों से मिले प्रतिवेदन के आधार पर मंगलवार को दो बदमाशों का जिला बदर प्रस्ताव पेश करा दिया है। इसी तरह 13 बदमाशों के नाम गुंडा लिस्ट में दर्ज कराए हैं। गुंडागर्दी करने वाले आदतन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी मोघट रोड, पदमनगर कोतवाली एवं धनगांव से प्रेषित प्रतिवेदन कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि जनवरी से अब तक 41 प्रकरण जिला बदर के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं और 28 गुंडों को सूची में दर्ज किया गया है। जिला बदर के लिए विशाल उर्फ अंगू पिता रमेश निवासी लक्कड़ बाजार खंडवा, संतोष उर्फ गदाकिनी पिता रमेश निवासी कुंडलेश्वर खंडवा के जिला बदर प्रस्ताव बनाए गए हैं। इसी तरह लड़ाई, झगड़ा मारपीट एवं अवैध गतिविधियों में सम्मिलित रहने वाले बदमाशों का नाम आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गुंडा सूची में शामिल किया गया है। इनमें मंशाराम पिता शंकर निवासी काकरिया थाना धनगांव, अल्ताफ उर्फ चिंगा पिता मुस्ताख्र निवासी रामेश्वर टेकड़ा, शाहिद पिता जाहिद उर्फ जावेद निवासी लोको रोड हाल बापूनगर खानशाहवली, सुशील उर्फ गोलू पिता जगदीश पाल निवासी अहमदपुर खैगांव, करण उर्फ भूषण पिता राजू गोहर निवासी सिंगाड़ तलाई, शाहवाज उर्फ सेवाज उर्फ गोलू पिता रफीक उर्फ फिरोज निवासी रामेश्वर टेकड़ा, शुभम उर्फ मंगल पिता पंढरी पटेल निवासी जैन कुआं संजय नगर खंडवा, लल्ला उर्फ दुर्गा प्रसाद पिता अशोक कनाड़े निवासी छोटा आवार, आकाश उर्फ सन्नी पिता रमेश भलराय निवासी गणेश तलाई खंडवा, फिरोज पिता अनवर अली निवासी गुलमोहर कॉलोनी, शाहरूख पिता शेख अब्दुला निवासी बांग्लादेश घासपुरा खंडवा, निर्मल उर्फ निम्बू पिता चंपालाल उर्फ गोविंद रायकवार निवासी गोविंद नगर, मनीष पिता गुलाबचंद वर्मा निवासी सोनकर मोहल्ला भगतसिंह चौक हैं।