30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैत्र नवरात्रि 13 से: मां की 9 दिन होगी विशेष पूजा-अर्चना, 21 अप्रैल को मनेगी राम नवमीं

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन के होंगे जिसमें 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 11 Apr 2021, 11:26 AM IST

chaitra_navratri_2021.jpg

chaitra-navratri-from-13-mother-will-have-9-days-of-special-worship

खंडवा. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन के होंगे जिसमें 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। 12 अप्रैल की सुबह 08.01 बजे एकम तिथि लगेगी, जो कि दूसरे दिन 13 अप्रैल को सुबह 10.16 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में एकम तिथि होने से, नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी। नवरात्रि का समापन 21 अप्रैल को होगा। नौ दिन चलाने वाली नवरात्रि पर शहर के विभिन्न मंदिरों में माता की विशेष पूजा अर्चना की जाएंगी। वहीं कई लोग घरों में भी माता की आराधना करेंगे।
पंडित जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि चैत्र नवरात्रि मंगलवार को शुरू होगी, जिसकी वजह से मां घोड़े पर सवार होकर आएंगी। नवरात्रि में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी। घट स्थापना करते हुए भगवान गणेश की वंदना के साथ माता शैल पुत्री की पूजा, आरती की जाती है। पंडित जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं। यहां वे नौ दिनों तक वास करते हुए भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा की साधना और पूजा-पाठ करने से आम दिनों के मुकाबले पूजा का कई गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि भगवान राम ने भी लंका पर चढ़ाई करने से पहले विजय प्राप्ति के लिए देवी की साधना
की थी।
किस तिथि पर कौनसी माता की करें पूजा
13 अप्रैल: प्रतिपदा- मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना
14 अप्रैल: द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल: तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल: चतुर्थी- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल: पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा
18 अप्रैल: षष्ठी- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल: सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल: अष्टमी- मां महागौरी
21 अप्रैल: रामनवमी- मां सिद्धिदात्री