7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 पर केस, 8 उपद्रवी धराए

सरपंच को थप्पड़ मारने की बात पर उपजा था तनाव, ग्राम में भारी पुलिस बल तैनात

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rahul Singh

Jun 21, 2018

Crime in Khandwa

Crime in Khandwa

खंडवा. सिहाड़ा में दो समुदायों के बीच मंगलवार रात हुए विवाद के बाद फैले तनाव के दूसरे दिन शांति बहाल रही। लोग घरों के बाहर निकले। बुधवार सुबह से सिहाड़ा में इक्का-दुक्का दुकानें खुली।
पुलिस बल हर चौक-चौराहे पर तैनात रहा। तोडफ़ोड़, आगजनी और पथराव से सहमे लोग दोपहर बाद घरों से बाहर निकले। ग्रामीण टोलियों में खड़े होकर घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते रहे। घटनाक्रम के बाद देर रात से पुलिस ने उपद्रव कर तोडफ़ोड़, आगजनी और मारपीट करने वालों की धरपकड़ शुरू की। कार्रवाई में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दर्जनभर से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। ग्राम में साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की धरपकड़ जारी है।
इमरान पर दस हजार का इनाम
सरपंच को थप्पड़ मारने वाला आरोपित इमरान पिता इब्राहिम घटनाक्रम के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले में एसपी मिश्र ने फरार आरोपित इमरान पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपित की सूचना देखकर गिरफ्तार कराने वाले को इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
चार प्रकरण दर्ज
ग्राम में उपद्रव कर तनाव फैलाने वालों के खिलाफ दोनों समुदायों की ओर से पुलिस ने चार प्रकरण दर्ज किए हैं। मोघट थाना पुलिस ने फरियादी अशोक पिता नारायण मालाकार (४४) निवासी सिहाड़ा की शिकायत पर आरोपित शाकिर पिता सफी सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दूसरे प्रकरण में पुलिस की ओर से आरोपित शब्बू पिता शफीक सहित १६ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फरियादी मोहम्मद इशाक (६६) की शिकायत पर करीब ६० उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में आरोपित गणेश मालाकार और पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम में करीब ७५ उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी : सिहाड़ा में उपद्रव कर तनाव फैलाने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों से आरोपित शेख सफीक पिता नत्थु, कलीम पिता कल्लू खान, सलमान पिता सरदार बेग, शाहरुख पिता सरदार पटेल, सलमान पिता सरदार पटेल, दिलीप पिता श्रीराम, मुकेश पिता बाबूलाल, रविंद्र पिता बाबूलाल पाल सभी निवासी सिहाड़ा को गिरफ्तार किया गया है।