
Dulha slept in the train and Dulhan midnight missing in khandwa
खंडवा. देश में संभव: पहली बार एेसा हुआ होगा कि शादी के बाद घर लौटते वक्त दुल्हन ट्रेन से गायब हो गई हो। जी हां एेसा सिंगरोली से शादी कर लौट रहे मुंबई के छत्रपति शर्मा के साथ हुआ है। रात में शादी कर सुबह जबलपुर से मुंबई जाने के लिए पाटलीपुत्र सुपरफ ास्ट ट्रेन के एसी कोच में सवार हुए। लेकिन सुबह दूल्हे की नींद खुली तो दुल्हन गायब हो गायब हो गई। पूरी ट्रेन में खोजने के बाद खंडवा जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इटारसी स्टेशन के सीसीवीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रेलवे और जीआरपी हैरान, ये कैसे हुआ
पाटलीपुत्र.लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 12142 के एसी कोच बी-1 में दूल्हा छत्रपति शर्मा निवासी मुंबई बारातियों व अपनी दुल्हन प्रीति शर्मा उर्फ पूजा 25 निवासी सिंगरोली के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन से 24 नवंबर की रात 10.50 बजे मुंबई के कल्याण जंक्शन जाने के लिए एसी कोच में बैठा था। रात का सफर होने से दूल्हा-दुल्हन व बराती सो गए। दूल्हे के भाई कुंज शर्मा ने बताया शनिवार सुबह 7 बजे के करीब हम लोग नींद से जागे। दुल्हन अपनी सीट पर नहीं थी। बारातियों से पूछताछ की। पूरी ट्रेन में तलाशा लेकिन पता नहीं चला। एक यात्री हमारे ही कोच में सफर कर रहा था उनसे पता चला कि इटारसी रेलवे स्टेशन के पास दुल्हन को ट्रेन से उतरते हुए देखा था।
रजामंदी से हुई थी शादी, ८ लाख खर्च हुए शादी में
दूल्हे के भाई ने बताया प्रीति और छत्रपति की शादी 23 नवंबर की रात सिंगरोली में हुई। 24 नवंबर की रात जबलपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए दुल्हन को लेकर निकले। शादी के दौरान दुल्हन के चेहरे पर जरा भी तनाव नहीं दिखा। हम खुद समझ नहीं पा रहे हैं आखिर बगैर बताए कहां चली गई।
किसी को भनक तक नहीं लगी, रेलवे में हड़कंप मचा
दुल्हन के पिता जयराम शर्मा ने बताया 1 जुलाई 17 को प्रीति और छत्रपति की सगाई हुई। दोनों ने एक.दूसरे को पसंद किया। साथ घूमने व खाना खाने भी गए। ऐसी कोई बात नहीं थी। मेरी दो बेटियां हैं। उन पर पूरा भरोसा है वह गलत काम नहीं कर सकती। शादी में आठ लाख रुपए खर्च किए हैं। रात को बेटी का फ ोन भी आया था। मुझे शनिवार सुबह पता चला। हम लोग बेचैन हो गए। बेटी को ढूंढ रहे हैं। उसके पास मोबाइल नहीं है।
Published on:
26 Nov 2017 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
