
8 साल की मासूम बेटी ने सिसक-सिसक कर बताई पिता की घिनौनी हरकत
खंड़वा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दरिंदगी कर डाली, आश्चर्य की बात तो यह है कि जो 8 साल की मासूम कुछ नहीं जानती, उसे अपने ही पिता ने हवस का शिकार बना लिया, इस बात का खुलासा तब हुआ जब वह दर्द से कराहती हुई रो रही थी, मां ने जब रोने का कारण पूछा तो रोती बिलखती बेटी ने पूरा किस्सा बताया।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र से एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बेटी के साथ दरिंदगी की हद कर डाली, बेटी जब लहूलुहान हालात में रो रही थी, तो मां ने रोने का कारण पूछा, ऐसे में रोती हुई बालिका ने सिसक सिसक कर अपने पिता द्वारा की गई घिनौनी हरकत के बारे में बताया। तो मां भी सुनकर दंग रह गई।
पहले भी कर चुका है रेप
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, पुलिस ने बताया कि घर में बेटी को रोते हुए जब मां ने कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि पिता ने उसके साथ गलत काम किया है, इसके पहले भी उसका पिता रेप कर चुका है, जानकारी मिलने के बाद मां ने रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के करीब पांच बच्चे हैं, दोनों पति-पत्नी कई माह से अलग अलग रहते हैं, बच्चे मां के पास ही रहते हैं, आरोपी ने सबसे बड़ी बच्ची के साथ दरिंदगी की है, वह शुक्रवार को गांव आया और बच्ची को पैसे निकालने का बहाना बनाकर ले गया, जिसके बाद बहला फुसलाकर एक झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया, बच्ची को रोते-बिलखते देख जब मां और दादी ने कारण पूछा तो बेटी ने सिसक सिसक पर पिता की हरकत के बारे में बताया, इस पर दादी ने डायल 100 को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Updated on:
19 Feb 2022, 3:24 PM IST
Published on:
19 Feb 2022, 3:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.