7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैवानियत: बाप ने ही पत्नी-बेटे को उतारा मौत के घाट, कसूर सिर्फ इतना कि…

मध्यप्रदेख के खरगोन में कलयुगी बाप ने पूरा परिवार तबाह कर दिया। खेत में काम करने से पत्नी ने मना किया तो लट्ठ से पीट-पीटकर दोनों की जान ले ली।
2 min read
Google source verification
khandwa news in hidi,Khargone latest news,Khargone crime news,Fathers son and wife murdered in khandwa

khandwa news in hidi,Khargone latest news,Khargone crime news,Fathers son and wife murdered in khandwa

खरगोन. जिले के बरुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम थुलियापानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान बाप ने पांच साल के बेटे और पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थुलियापानी निवासी केकू पिता नाथू ने मामूली बात पर हुए विवाद में पत्नी मिजीबाई 42 और बेटे गोरेलाल की बेरहमी के साथ पिटाई की। पति-पत्नी के बीच विवाद खेत पर हुआ था। जहां मारपीट से महिला और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों को पीट-पीटकर मार डाला
उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने शाम होने से खेत पर काम करने से मना कर दिया। इससे केकू हैवान बनकर बच्चों व महिला पर टूट पड़ा। उसने लाठी से पत्नी और बच्चों को पिटना शुरू कर दिया। वह दोनों को तब तक मारता रहा, जब तक उनकी जान नहीं निकल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मारपीट में तीन साल की मासूम मनीषा भी बुरी तरह घायल हुई है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में फैली दशहत
घटना से पूरे गांव में दशहत फैल गई है। ग्रामीणों को तब इस घटनाक्रम का पता चलाए तो उन्होंने तत्काल बरुड़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक महिला और उसके बेटे की लाश खेत पर ही पड़ी रही। वहीं घायल मनीषा रोती.बिलखती रही। बाद में उसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम भी जिला अस्पताल में हुआ।

अक्सर करता था मारपीट
आरोपी अक्सर अपने बच्चों व पत्नी के साथ मारपीट करता था। मंगलवार की शाम को उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने बेटे व पत्नी की जान ले ली। आरोपी के जीजा विष्णु भील ने बताया कि पुलिस के बताने के बाद घटना का पता चला। पिता की इस करतूत की सजा पूरे परिवार को मिली है।