
patrika
कामायनी बंद होने पर नहीं करा पाए वैकल्पिक व्यवस्था
रेलवे जानकारों का कहना है कि निमाड़ के जनप्रतिनिधि यात्रियों को ट्रेनों की सुविधा दिलाने में विफल साबित हुए है। हालही में निर्माण कार्य के चलते कामायनी एक्सप्रेस को ४० दिन के लिए रेलवे ने बंद किया था। जिसके बाद निमाड़ सहित आसपास के जिलों ने कामायनी की जगह विकल्प के रूप में दूसरी गाड़ी को स्टॉपेज देने की मांग की थी। नेताओं से भी मांग कराई, लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब तक सांसद से लेकर विधायक एक भी ट्रेन को स्टॉपेज नहीं दिला पाए हैं। सिर्फ रेलवे के नाम मांग पत्र लिखकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का काम किया है।
अब इन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग उठी
हालही में रेलवे ने दो नई हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया है, लेकिन इन गाडिय़ों को खंडवा जंक्शन पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। स्थिति यह है कि दोनों ट्रेनों को खंडवा से छोटे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है, लेकिन जंक्शन पर नहीं। इसके अलावा इन गाडिय़ों का खंडवा में स्टॉफ हॉल्ट है। इसे देखते हुए शहरवासी स्टेशन पर गाड़ी नंबर 22171/72 पुणे-हबीबगंज एक्सप्रेस और 12751/52 नांदेड़-जम्मू एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं।
इन ट्रेनों की मांग
-कालका-शिर्डी एक्सप्रेस
-हरिद्वार-एलटीटी एक्सप्रेस
-चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस
-निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस
-राजेन्द्रनगर-एलटीटी एक्सप्रेस
-बड़ोदरा-वाराणसी महामना सुपरफास्ट
-नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस नियमित करना
Updated on:
23 Oct 2018, 11:46 AM IST
Published on:
23 Oct 2018, 11:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.