खंडवा जिले की मांधाता (पूर्व में पुरनी) विधानसभा के पूर्व विधायक राजनारायण सिंह का वीडियो वायरल हुआ है। वे दिग्विजयसिंह के पुत्र व मप्र के पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस को हरवा देंगे। हालांकि, ये वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि पत्रिका नहीं करता। लेकिन, इस वीडियो के बाद मांधाता की राजनीति में उबाल आने के पूरे आसार हैं। क्योंकि, चुनावी समर के बीच ये वीडियो प्रासंगिक है और सोशल मीडिया पर ये वायरल भी होने लगा है।