21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार से हैवानियत तक की दांस्ताः झांसा देकर ले गया प्रेमी, दुष्कर्म किया और कर दिया दो दोस्तों के हवाले

पंधाना थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर मार्ग का मामला, तीन युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया  

2 min read
Google source verification
gang rape

gang rape: Three youths committed rape of girl in khandwa

खंडवा. पंधाना क्षेत्र में युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रकरण में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी सहित उसके दो दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। घटनाक्रम के बाद से तीनों आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक पंधाना निवासी २० वर्षीय युवती के साथ सचिन का प्रेमप्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने प्रेमी को मना कर दिया था। शनिवार को सचिन युवती से मिला और उसे प्रेम का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वह युवती को रुस्तमपुर मार्ग पर सुनसान इलाके में लेकर पहुंचा। यहां आरोपी ने जबरदस्ती पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। वहीं अपने दो दोस्तों को बुलाया और प्रेमिका को उनके हवाले कर दिया। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले में युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन पिता सोहनलाल निवासी खैगांवड़ा, शुभम पिता जसवंत और संदीप पिता दुलीचंद दोनों निवासी रुस्तमपुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

बेटी घर नहीं लौटी तो मां पहुंची थाने

देर शाम तक बेटी घर नहीं लौटी तो मां घबरा गई। आसपास बेटी की जानकारी निकाली, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। परेशान होकर मां पंधाना थाने पहुंची। यहां पुलिस को बेटी के गायब होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरू की। तभी युवती पुलिस को मिली। उसे थाने लाया गया। जहां पीडि़ता ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की पूरी आपबीती पुलिस को बताई।

वर्जन...

20 वर्षीय पीडि़ता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती का एक आरोपी से प्रेमप्रसंग चल रहा था। झांसा देकर वह पीडि़ता को साथ ले गया। जहां युवक और उसके दो दोस्तों ने युवती से दुष्कर्म किया।

राधेश्याम मालवीय, प्रभारी टीआई, पंधाना

सामुहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पंधाना थाना क्षेत्र में युवती से हुई सामुहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सचिन पिता सोहनलाल निवासी खैगांवड़ा, शुभम पिता जसवंत और संदीप पिता दुलीचंद दोनों निवासी रुस्तमपुर ने गुनाह कबूल लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।