अतिक्रमणकारियों का हो गया कब्जा
वर्तमान में मिट्टी संग्रह स्मारक अतिक्रमण की जद में आ चुका है। स्मारक के आगे, पीछे, साइड में ठेले ही ठेले नजर आ रहे हैं। नई पीढ़ी को तो पता भी नहीं है कि यहां कोई स्मारक है। क्षेत्रवासी पं. कमलेश शर्मा ने बताया कि यहां के अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार नगर निगम, कलेक्टर और सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। नगर निगम कभी यहां पार्किंग बनाने, तो कभी ऑटो स्टैंड बनाने की बात करता रहा और अतिक्रमणकारी अपना काम करते रहे। हद तो ये है कि अतिक्रमणकारियों ने इस ऐतिहासिक स्मारक को ही सामान रखने का स्थान बना लिया है।