9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अ​भियान: सड़क हादसे रोकने हैं तो बनाना होगा बायपास

बायपास पर आम जनता ने रखी अपनी बात

less than 1 minute read
Google source verification
Campaign: Public bid, city needs bypass

Campaign: Public bid, city needs bypass

खंडवा. शहर विकास के लिए बायपास बननना यहां जरूरी है। पत्रिका ने इस बारे में अधिवक्ता और डॉक्टरों से बात कर उनकी राय जानने की कोशिश की है। इस प्रबुद्ध वर्ग का मानना है कि बायपास बनने से शहर के विकास को पंख लगेंगे। बाहर की ओर फैलाव होगा जिससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर ने शहर में नो एंट्री लगाई है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने जब विरोध किया तो नो एंट्री में ढील दे दी गई। तब भी यही बात थी कि वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए।

मिलकर करने होंगे प्रयास
अमरावती, बुरहानपुर, हरदा, इंदौर के वाहन खंडवा शहर से होकर गुजरते हैं। महाराष्ट्र से भी कई वाहन मप्र में आते जाते हैं। इसलिए बायपास बनाना जरूरी है। सांसद, विधायक और पुलिस- प्रशासन के अधिकारी अगर इस मसले पर चिंतन करें तो राह आसान हो सकती है और भविष्य में यातायात का दबाव शहर के अंदर कम रहेगा।
वर्जन...
बायपास बनना शहर के लिए जरूरी है। आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती हैं। भारी वाहनों की शहर के अंदर से आवाजाही बच्चों के लिए बड़ा खतरा है।
- डॉ. सुनील वर्मा
...............
शहर में एक वैकल्पिक मार्ग तो होना ही चाहिए। जिस रफ्तार से विकास हो रहा है और वाहनों की संख्या बढती जा रही है, उसके लिए जरूरी है कि बायपास मार्ग बने।
- डॉ. रोशन सैफी
...............
कुछ दिनों पहले ही बिगड़े यातायात की वजह से एक बच्चे की जान चली गई। पूर्व में भी घटनाएं हुई हैं और अक्सर बायपास की मांग उठती रही। इसे पूरी होनी चाहिए।
- विनम्र गंगराड़े, अधिवक्ता
...............
शहर बाहर की ओर नहीं बढ़ रहा है। इसकी वजह है कि बाहरी रास्ता कोई नहीं। बायपास बनने से शहर का फैलाव होगा और यातायात की समस्या से निजात मिलेगी।
- अनिमेष उपाध्याय, कर सलाहकार