9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा जिले के मूंदी अस्पताल में समय पर मिल जाते डॉक्टर तो बच जाती युवक की जान

-ग्राम जामनीय में तालाब में नहाते समय 18 वर्षीय युवक डूबा, अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से हुई मौत -मूंदी थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने के लगाए आरोप
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 09, 2026

Khandwa Hospital

खंडवा. मूंदी अस्पताल में मृतक के परिजन से चर्चा करते पूर्व विधायक।

मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम जामनिया में मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अयान पिता रियाज कुरैशी, निवासी जामनिया के रूप में हुई है। परिवार ने मूंदी अस्पताल में समय पर डॉक्टर नहीं मिलने के आरोप लगाए है। मामले में पूर्व विधायक भी अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। परिजन मौत के बाद मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर भी अड़ गए।

दोस्तों के साथ नहाने गया था

पुलिस के अनुसार अयान अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने ग्रामीणों और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अयान को तालाब से बाहर निकालकर मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण अयान को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें वापस ले जाने की सलाह दी गई। क्योंकि तब तक अयान ने दम तोड़ चुका था।

शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं मिला

अयान के परिजनों का आरोप है कि जब वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी सांस चल रही थी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के अंदर ले जाने तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। उनके अनुसार मौके पर मौजूद नर्स फोन पर बात कर रही थी। डॉक्टर के नहीं मिलने पर वे अयान को दूसरे चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां मृत अवस्था मे परिजन वापस अस्पताल ले आए।

लोगों ने किया हंगामा, पहुंचे पूर्व विधायक

यहां मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, शव के पोस्टमार्टम नहीं कराने पर भी अड़ गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने के कारण बच्चे की जान चली गई। यदि समय पर डॉक्टर उपलब्ध होता तो बच्चे को बचाया जा सकता था। पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम किया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।