13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम हेल्पलाइन: प्रदेश की ग्रेडिंग में रेंज का खरगोन जिला अंतिम पायदान पर

संप्रदायिक तनाव के कारण खरगोन पुलिस हुई पीछे, खंडवा में भी शिकायत निराकरण पर जोर नहीं, बुरहानपुर चारों जिलाें में बेहतर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 20 May 2022, 10:48 PM IST

The list of CM helpline is getting long

The list of CM helpline is getting long

खंडवा. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने में पुलिस रेंज खरगोन के चारों जिलों में इस बार खरगोन जिला ही सबसे पीछे रह गया। अप्रैल में आई ग्रेडिंग में कुछ हद सुधार हुआ था लेकिन सांप्रदायिक तनाव के कारण मई महीने में जारी हुई अप्रैल की ग्रेडिंग में खरगोन अंतिम पायदान पर रह गया। रेंज का खंडवा जिला 22वें नंबर पर है, बुरहानपुर की िस्थति तेंज में सबसे अच्छी है और यह जिला इस बार 12वां नंबर लेकर आया है। जबकि बड़वानी जिला पुलिस 18वें पायदान पर है।
शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों की ग्रेडिंग लिस्ट जारी हुई है, जिसमें द्वितीय समूह के 26 जिलों में खरगोन रेंज के चारों जिलों की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है।
आंकड़ों पर एक नजर
शासन स्तर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, बी श्रेणी के 26 जिलों में खरगोन रेंज का जिला खरगोन चारों जिलों में सबसे पीछे है। खरगोन जिले को संतुष्टि के साथ शिकायत बंद करने पर 60 प्रतिशत वेटेज में 48.99 नंबर मिले हैं। बड़वानी को 51.9, बुरहानपुर को 53.23, खंडवा को 48.94 अंक मिले हैं। इसी तरह 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण में 20 प्रतिशत वेटेज में खंडवा को 10.77 अंक, बड़वानी को 13.47, बुरहानपुर को 13.45 अंक और खरगोन को 11.73 अंक मिले हैं।
रेंज के जिलों को सुधार की जरूरत
खरगोन रेंज का एक बुरहानपुर जिला ऐसा है जो ग्रेडिंग में अपनी बेहतर जगह बनाता है। जबकि खरगोन समेत खंडवा और बड़वानी की िस्थति लगातार खराब चल रही है। नोडल अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि मैदानी अमला शिकायतों के निराकरण में तेजी ला सके।
20 मई को जारी ग्रेडिंग
जिला खंडवा
प्राप्त शिकायतें- 282
कुल वेटेज स्कोर- 79.71
रेटिंग- बी
..........
जिला बड़वानी
प्राप्त शिकायतें- 126
कुल वेटेज स्कोर- 83.55
रेटिंग- ए
...........
जिला बुरहानपुर
प्राप्त शिकायतें- 124
कुल वेटेज स्कोर- 86.68
रेटिंग- ए
..............
जिला खरगोन
प्राप्त शिकायतें- 278
कुल वेटेज स्कोर- 77.94
रेटिंग- बी