1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि दीपावली की रात फंदे पर झूली मेडिकल छात्रा

अंतिम वर्ष में पढ़ रही मेडिकल छात्रा ने दीपावली की रात फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

piyush tiwari

•

Updated: 20 Oct 2017, 8:51 PM IST

hang

hang

बड़वानी.

अंतिम वर्ष में पढ़ रही मेडिकल छात्रा ने दीपावली की रात फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

दीपावली की रात बीएएसएस अंतिम वर्ष की छात्रा ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बड़वानी जिला मुख्यालय पर वार्ड नंबर 13, रैदास मार्ग पानवाड़ी में स्थित विजय मालवीय के मकान में हुई है। दो मंजिला मकान के पहली मंजिल पर मालिक परिवार सहित निवास करते हैं। दूसरी मंजिल पर कमरे पढऩे वाली छात्राओं को दिए गए हंै। दीपावली का पर्व होने के कारण सभी छात्राएं अपने घर गई हुईं थी। वहीं एक छात्रा ललिता रामदास उम्र 24 निवासी दुधखेड़ा थाना वरला बड़वानी ने मकान में खुदकुशी कर ली।

शुक्रवार सुबह 8 बजे के लगभग मृतिका का भतीजा संजय ललिता के रूम पर आया। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खोलने की स्थिति में संजय ने मकान मालिक को जानकारी दी। फिर संजय के द्वारा रूम की खिड़की को धक्का देकर खोला गया। अंदर का दृश्य देखा तो वह चौक गया। परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी पुलिस ने जब्त किया है।

मृतिका के भाई ने चिरखंड (महाराष्ट्र) निवासी वेस्ता आर्य पर आरोप लगाए कि ललिता ने मरने के पूर्व वेस्ता आर्य के द्वारा उसे परेशान किए जाने के आरोप लगाए थे। घटनास्थल पर फोटोग्राफ्स भी बिखरे हुए थे, जिसे पुलिस ने अपनी जब्ती में लिया है। कुछ फोटोग्राफ्स में ललिता व वेस्ता आर्य साथ नजर आ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी है।

बड़वानी में इस घटना को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। घटनास्थल के पास लोगों की भारी भीड़ बनी रही। सभी लोग चर्चा करते रहे कि आखिर छात्रा को ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसने जीवन लीला समाप्त कर ली।