24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिबंध के बाद भी मोरटक्का पुल पर पहुंचा डंपर, हुआ खराब, लगा जाम

जाम से त्रस्त आम-सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बनी रही जाम की स्थिति, क्रेन से हटाया डंपर -इधर चोरल घाट पर बस खराब होने, ट्रक टकराने से 3.30 घंटे फंसे रहे वाहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shyam Kumar Awasthi

•

Updated: 29 Jan 2024, 12:47 PM IST

प्रतिबंध के बाद भी मोरटक्का पुल पर पहुंचा डंपर, हुआ खराब, लगा जाम

खंडवा. मोरटक्का पुल पर फंसे डंपर को क्रेन से निकालते हुए।

खंडवा. इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर खंडवा-इंदौर के बीच का सफर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। आए दिन हाइवे पर जाम लगने से घंटों तक यात्रियों को जूझना पड़ रहा है। रविवार को हाइवे पर दो जगह जाम की स्थिति बनी। मोरटक्का पुल पर प्रतिबंध के बावजूद डंपर निकला और खराब होकर बीच पुल पर फंस गया। यहां करीब सात घंटे लोग जाम में फंसे रहे। इधर, चोरल घाट पर बस खराब होने और एक ट्रक के घाट से टकराने पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर मोरटक्का पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। रविवार सुबह पुल से निकल रहा डंपर ब्रेक खराब होने से बीच में ही खड़ा हो गया। यहां सुबह 9 से लेकर शाम 4 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। खेड़ीघाट और मोरटक्का की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान यात्री वाहनों के साथ ही इमरजेंसी सेवा के वाहन भी फंसे रहे। बसों, कारों में मौजूद यात्री परेशान होते रहे। रविवार को अवकाश का दिन होने से बड़ी संख्या में लोग ओंकारेश्वर भी पहुंचे थे, जो वापसी में जाम में फंसे। मोरटक्का से काटकूट चौराहा तक वाहन खड़े नजर आए। मौके पर पहुंचे मोरटक्का चौकी और मांधाता पुलिस को जाम खुलवाने के लिए बड़ी मशक्कत करना पड़ी। क्रेन की मदद से डंपर को हटाया गया, तब कहीं जाकर वाहनों को निकाला गया।

चोरल से सिमरोल तक साढ़े तीन घंटे लगा जाम

मोरटक्का पुल का जाम खुलने से पहले ही इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर चोरल के पास लंबा जाम लगा। यहां दोपहर 3 बजे एक बस चोरल रेलवे फाटक के पास खराब हो गई। इसके बाद एक ट्रक थोड़ी दूरी पर घाट से टकरा गया, जिसके चलते जाम लग गया। इंदौर से खंडवा आ रहे यात्री धीरज गौसर ने बताया कि दोपहर 3 से लेकर शाम 6.30 बजे तक जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान मोरटक्का घाट का जाम खुलने से बड़ी संख्या में वाहन घाट तक पहुंचने से चारों ओर कारें और बसों सहित भारी वाहन नजर आए। शाम को जाम खुलने के बाद भी वाहन रेंगते हुए निकले। इस दौरान कई यात्री बसें खंडवा स्टैंड पर देरी से पहुंची।