10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp election 2018: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, टिकट की दौड़ में इन्होंने मारी बाजी

विधानसभा चुनाव-2018 के लिए आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर ही दी है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Nov 03, 2018

mp election 2018: congress candidate list

mp election 2018: congress candidate list

खंडवा. विधानसभा चुनाव-2018 के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी कर ही दी है। दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की बात कही। ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बाबरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए तो इंतजार बढ़ा। रात 9.25 बजे सूची जारी की गई। कांग्रेस ने कुल 155 नामों की घोषणा अपनी पहली लिस्ट में की है।

मप्र की सत्ता के दरवाजे तक पहुंचने के लिए अहम कड़ी माने जाने वाले निमाड़ के खंडवा जिले की विधानसभाओं के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि यहां की 4 में से 2 सीटों मांधाता व हरसूद के लिए ही प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जबकि खंडवा व पंधाना से नाम घोषित नहीं हुए हैं। राजनीतिक नजरिये से निमाड़ को मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के प्रभुत्व वाला माना जाता है। टिकट के बंटवारे में यहां कुछ ऐसा ही नजर आया है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के रूप में जो नाम सामने आए हैं, उनमें अरुण यादव के दखल को साफ देखा जा सकता है। बता दें कि दिग्विजयसिंह और सिंधिया के बीच आपसी खींचतान की खबरों के बीच सूची आने में देरी हुई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिन पहले शुक्रवार को ही प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया था, जिसमें खंडवा जिले के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई थी।

ये है कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी
मांधाता विस: नारायण सिंह पटेल
हरसूद विस: सुखराम साल्वे
खंडवा विस: पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं
पंधाना विस: पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं

खंडवा जिले में भाजपा-कांग्रेस से इनके बीच मुकाबला
खंडवा विस: भाजपा से देवेंद्र वर्मा और कांग्रेस से पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं
मांधाता विस: भाजपा से नरेंद्र सिंह तोमर और कांग्रेस से नारायण सिंह पटेल
पंधाना विस: भाजपा से राम दांगोरे और कांग्रेस से पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं
हरसूद विस: भाजपा से विजय शाह और कांग्रेस से सुखराम साल्वे

खंडवा जिले से कांग्रेस से ये थे टिकट की दौड़ में
खंडवा विस: राजकुमार कैथवास, कुंदन मालवीय, यशवंत सिलावट, रिंकू सोनकर, राकेश सिलावट, जमनाबाई ढाकसे।
मांधाता विस: उत्तमपालसिंह, नारायण पटेल, परमजीतसिंह नारंग, अवधेश सिंह सिसौदिया, श्याम यादव, प्रतिभा रघुवंशी।
पंधाना विस: सुखराम साल्वे, अजय शाह।
हरसूद विस: रूपाली बारे, छाया मोरे।

भाजपा ने दो विधायकों के काटे हैं टिकट
विधानसभा चुनाव-2018 के समर में विधानसभा रूपी रणक्षेत्र में सेनापति कौन होंगे, ये भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है। जिले की चारों विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा शुक्रवार को कर दी है। इसके साथ ही राजनीतिक समीकरण बनने-बिगडऩे शुरू हो गए हैं। खंडवा से एक बार फिर देवेंद्र वर्मा के नाम पर मुहर लगी है तो वहीं हरसूद से विजय शाह लगातार आठवीं बार भाजपा का चेहरा बने हैं। पार्टी ने दो विधायकों के टिकट काटकर वहां नए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर राजनीतिक पंडितों को चौंकाया है। पंधाना से विधायक योगिता बोरकर के स्थान पर नए चेहरे राम दांगोरे को टिकट दिया है तो वहीं मांधाता विधानसभा से लोकेंद्र सिंह तोमर के स्थान पर 2003 में चुनाव हार चुके नरेंद्र सिंह तोमर को टिकट दिया है, यहां से नंदकुमारसिंह चौहान के चुनाव लडऩे की अटकलें भी थीं। भाजपा की जो लिस्ट जारी हुई है, उस हिसाब से जिले में भाजपा से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।