13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निमाड़ की 16 सीटों में से भाजपा ने तीन विधायकों के टिकट काटे, सिर्फ दो महिलाओं पर भरोसा

मांधाता और पंधाना की सीट से वर्तमान विधायक पर भरोसा नहीं किया पार्टी ने

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Rahul Singh

Nov 02, 2018

Mp mahamukabala

Mp mahamukabala

खंडवा. आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2018 के दावेदारों के नामों की घोषणा कर दी। खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी की 16 सीटों पर मंत्री और पुराने चेहरों पर पार्टी ने दांव खेला है। इनमें तीन विधायकों को दौड़ से बाहर कर दिया है। खंडवा की मंधाना सीट से वर्तमान विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर और पंधाना सीट से योगिता बोरकर का टिकट कटा है, जबकि खरगोन की महेश्वर सीट से राजकुमार मेव पर इस बार पार्टी ने भरोसा नहीं किया गया। भाजपा ने महिलाओं से पर भी ज्यादा भरोसा नहीं किया है। बुरहानपुर एक मात्र ऐसी सीट है जहां महिलाएं भाजपा की दावेदार हैं। वर्तमान विधायक अर्चना चिटनीस बुरहानपुर से और मंजू राजेन्द्र दादू नेपानगर से चुनाव लड़ेंगी।
खंडवा से दो विधायक के टिकट कटे
- खंडवा-देवेंद्र वर्मा (वर्तमान विधायक)
- हरसूद-विजय शाह (वर्तमान विधायक व मंत्री)
- मांधाता-नरेंद्र सिंह तोमर (पूर्व मंडी अध्यक्ष)
- पंधाना-राम दांगोरे (युवा इंजीनियर- नया चेहरा)
- मांधाता से वर्तमान विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर के स्थान पर पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। यह 2003 में विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। एक बार फिर भाजपा ने इन्हीं पर विश्वास जताया है।
- पंधाना यहां भी वर्तमान विधायक योगिता बोरकर को पति नवलसिंह की विवादित छवि के चलते बदल कर युवा इंजीनियर राम दांगोरे को उम्मीदवार बनाया गया है।
---------------------------
बुरहानपुर
- बुरहानपुर- अर्चना चिटनीस- वर्तमान विधायक- महिला एवं बाल विकास मंत्री
- मंजू राजेन्द्र दादू- नेपानगर वर्तमान विधायक
---------------------------
बड़वानी
बड़वानी और राजपुर में पिछली बार हारे प्रत्याशियों पर दांव
- बड़वानी- प्रेम सिंह पटेल
- देवी सिंह पटेल- राजपुर
सेंधवा और पानसेमल में फिर पुरानों पर भरोसा
- सेंधवा- अंतर सिंह आर्य
- पानसेमल- दीवान सिंह
---------------------------
खरगोन विधानसभा
1. खरगोन- बालकृष्ण पाटीदार, राज्य मंत्री
2. कसरावद- आत्मराम पटेल
3. महेश्वर- भूपेंद्र आर्य
4. बड़वाह- हितेंद्रसिंह सोलंकी
5. भीकनगांव- धूलसिंह डावर
6. भगवानपुरा- जमनासिंह सोलंकी
- महेश्वर से विधायक राजकुमार मेव का टिकट काटकर भूपेन्द्र आर्य को प्रत्याशी बनाया गया है।