10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओंकारेश्वर में अब अध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

नगर परिषद चुनाव में शनिवार को भाजपा के बागी प्रत्याशी के नामांकन पत्र वापिस लेते ही अब चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी ही शेष बचे हैं

2 min read
Google source verification
Omkareshwar Municipal Council Election

Omkareshwar Municipal Council Election

ओंकारेश्वर/पत्रिका. नगर परिषद चुनाव में शनिवार को भाजपा के बागी प्रत्याशी के नामांकन पत्र वापिस लेते ही अब चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी ही शेष बचे हैं। इससे अब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर रहेगी। वहीं कुछ वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
रिटर्निंग ऑफिसर स्वाति मिश्रा ने बताया 17 जनवरी को होने वाले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी ही शेष रह गए हैं। बाकी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापिस ले लिए हैं। वहीं 1 से 15 वार्डों में 37 पार्षद उम्मीदवार मैदान में है। इसमें वार्ड 2,4,5,6,8,12 और 14 में त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा।
जानकारी मुताबिक भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रेमलाल गवले ने अंतिम समय में अपना फॉर्म वापस लेकर भाजपा को समर्थन दे दिया है। वहीं कांग्रेस समर्थित नारायण माहिल्या ने भी अपना नाम वापिस ले लिया और दौलत सिंह परिहार को समर्थन दिया है। इससे अब भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह बारे और कांग्रेस प्रत्याशी दौलतसिंह परिहार के बीच सीधा मुकाबला होगा।
शनिवार शाम को अध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने के बाद दोनों प्रमुख पार्टियों में जोड़तोड़ का दौर शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारी चुनाव को लेकर आगामी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जानकारों के मुताबिक इस बार चुनाव रोचक हो गया है। दोनों प्रमुख पार्टियां जीत के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर रहेगी। वहीं कुछ वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।


चुनाव के चलते शस्त्र लाइसेंस निलंबित
ओंकारेश्वर में चुनाव को देखते हुए कलेक्टर ने मांधाता थाना क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस अस्थाई रूप से निलंबित किए हैं। शस्त्र लाइसेंस धारकों को उक्त शस्त्र को संबंधित थाने में जमा करने के आदेश जारी किए हैं। शस्त्रों के परिवहन, प्रदर्शन और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश २१ जनवरी तक लागू रहेगा।