संयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र राज्य मंडी बोर्ड भोपाल के निर्णय के अनुसार 3 सितंबर से चल रही मंडी कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार शाम को खत्म हुई। इसकी सूचना कम किसानों तक पहुंचीं, जिसका असर मंगलवार की आवक पर देखने को मिला। खंडवा के अलावा हरसूद, मूंदी व पंधाना में भी कृषि उपज व फल-सब्जी की आवक कमजोर रही। बुधवार से आवक बढऩे की संभावनाएं जताई जा रही हैं। गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष दिलावरसिंह पटेल व खंडवा मंडी इकाई अध्यक्ष नारायण दशोरे, मीडिया प्रभारी जेपी नाथानी ने कहा है कि यदि 15 दिन में हमारे वेतन, भत्ते, सेवा में एकरूपता, अनुकंपा नियुक्ति तथा दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण व अन्य मांगें शासन द्वारा नहीं मानी जाती है तो पुन: हड़ताल प्रारंभ की जाएगी।