
The death of a woman from dengue in khandwa
खंडवा. जिले में डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। शहर के कुंडलेश्वर वार्ड की महिला को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया। यहां से डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। २७ अक्टूबर को इलाज के दौरान नासिक महाराष्ट के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इससे पहले सितंबर में पांच लोग डेंगू से मौत की नींद सो चुकें है। डेंगू से मौत के बाद लोगों में दहशत तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
खालवा में हो चुकी हैं पांच मौतें
आपको बता दें हम इससे पहले आदिवासी ब्लाक खालवा के गांव केकडिय़ा में चार लोगों और भगांवा में एक बच्चे की मौत डेंगू से हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग खालवा में डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. रतन खंडेलवाल पूरे मामले में टालमटोल करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत नासिक के निजी हॉस्पिटल में 27 अक्टूबर को हुई।
149 लाख प्लेटलेट्स से 10 हजार हो गई थी
डेंगू के मौत की जानकारी पर जिला मलेरिया विभाग के अफसर पीडि़त के घर पहुंचे। पीडि़त की मां ने बताया बेटी को दीपावली के दिन से बुखार आ रहा था। शहर के एक निजी पैथालॉजी में जब जांच कराई तो प्लेटलेट्स 1 लाख 49 हजार बताया गया। डॉक्टरों ने बेटी की जांच के बाद उसे टायफायड की शिकायत पर इलाज शुरू किया। दो दिन बाद ही दूसरे पैथालॉजी में जांच कराने पर प्लेटलेट्स 10 हजार आए। बेटी की तबियत खराब होने पर अपने परिजन से बात कर डेंगू जांच के लिए सैंपल देने के बाद हम इलाज के लिए महाराष्ट्र जाने लगे। तभी शाम को निजी पैथालॉजी लैब से फोन आया कि बेटी को डेंगू पॉजिटिव निकला है। बेटी की मौत इलाज के दौरान नासिक में हुई।
जिले के हाल...
89 डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिले
64 मरीज शहरी
25 ग्रामीण क्षेत्र
03 लोगों की मौत हुई इस साल डेंगू से
मैं बाहर हूं
खंडवा में नहीं दूसरे शहरों इंदौर-नासिक में इलाज के दौरान डेंगू के मरीजों की मौत हुई है। अभी मैं बाहर हूं। आपको जानकारी लेकर आंकड़ा बताता हूं। - डॉ. रतन खंडेलवाल सीएमएचओ
Published on:
05 Nov 2017 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
