17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांद के दीदार से शुरू हुआ रमजान माह, आज 14.9 घंटे का रहेगा पहला राेजा

रमजान माह में घर पर करें नमाज अदा, जरूरतमंद की करें मदद, लॉकडाउन का करें पालन  
2 min read
Google source verification
The month of Ramzaan starts in lockout, first Rosa 16. Of minute

खंडवा। शुक्रवार शाम का चांद का दीदार करती बालिका।

खंडवा. इबादत का पवित्र महिने रमजान माह का आगाज शुक्रवार शाम को चांद के दीदार के साथ हुआ। शहर की सभी मस्जिदों से एलान कर ताकीद कि गई कि रमजान माह शुरू हो चुका है। शनिवार सुबह 4.40 बजे सेहरी कर रमजान का पहला रोजा रखा गया। पहला रोजा 14 घंटे 9 मिनट का रहेगा। इफ्तार शाम 6.49 बजे होगा। इस वर्ष देशभर के साथ जिले में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में मुस्लिम समाजजन पहली बार तरावीह की नमाज घरों पर अदा करेंगे। शहर काजी खंडवा और सुन्नी उलेमा वआइम्मा काउंसिल ने समाजजन से अपने-अपने घर पर ही रमजान की नमाज अदा करने की अपील की है। शहर काजी सैय्यद अंसार अली व नायब शहर काजी निसार अली ने बताया 25 अप्रैल शनिवार को पहला रोजा रखा गया है। रमजान के 9 दिन लाॅकडाउन में निकलेंगे। लॉकडाउन का पालन कर सभी घर में ही रहे।

एक माह अदा की जाएगी तरावीह

रमजान महीने के मौके पर मुस्लिम समुदाय तरावीह की विशेष नमाज अदा करता है। इसकी शुरुआत रमजान का चांद दिखाई देने पर शुक्रवार शाम से हो गई। इस बार पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के चलते लोक डाउन और कर्फ्यू की स्थिति है। लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए भी मस्जिद नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए तरावीह सहित पांचों वक्त की नमाज घर पर ही अदा करें।

घर पर ही पढ़ें नमाज

नायब शहर काजी निसार अली ने कहा कि घर पर नमाज अकेले ही अदा करें। आसपास के लोगों को बुलाकर जमात से नमाज अदा करने का हुकम नहीं है।

सोशल डिस्टेंस का पालन करते जकात से जरूरतमंदों की मदद करें

सभी मुसलिम भाई लॉकडाउन पीरियड में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जकात के महीने रमजान में गरीब जरूरतमंद की मदद करें। जकात के लिए निकाली राशि से अपने आसपास जरूरतमंद परिवार व किसी भी कौम का हो उसकी मदद करें।