
UP's pistol smuggler caught by police
खंडवा. उप्र का एक पिस्टल तस्कर पिपलोद थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बस से उतरे इस बदमाश को गुड़ीखेड़ा के बस स्टैंड से पकड़ा गया है। रविवार को इसके कब्जे से दो पिस्टल जब्त करने के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पिपलोद थाना प्रभारी बीएल अटोदे ने बताया, मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप पिता स्व. कन्हैयालाल लोधा निवासी 240 अनूप नगर फजलपुर कंकरखेड़ा मेरठ उप्र को गुड़ीखेड़ा बस स्टैंड से पकड़ा है। इसके कब्जे से मैग्जीन समेत दो देसी पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपी पिस्टल कहां से और किसके माध्यम से लेकर आया है इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। यह बात जरूर सामने आई है कि आरोपी पहली बार यहां आया था और पिस्टल लेकर जाते समय पकड़ा गया। इसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी पुलिस खंगाल रही है। उप्र पुलिस से संपर्क करते हुए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि इसके पूर्व मोघट रोड थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ कर पिस्टल जब्त की थीं। तब यह बात सामने आई थी कि आरोपी खरगोन जिले से पिस्टल लेकर आए हैं और वह इन्हें मप्र समेत महाराष्ट्र में बेचने जा रहे थे। पिपलोद थाना पुलिस आरोपी से यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उसका ताल्लुक किसी गिरोह से तो नहीं है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी पूर्व से यहां पिस्टल का अवैध करोबार करने वालों के संपर्क में है और प्राथमिक पूछताछ में पुलिस से असलियत छिपा रहा है।
Published on:
17 May 2022 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
