23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोपेड सवार बहन-भाई को ट्राले ने मारी टक्कर, पहिये के नीचे पैर आने से पंजा कटा

पंधाना रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने हुआ हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
Youth injured in road accident in Khandwa  

Youth injured in road accident in Khandwa 

खंडवा. पंधाना रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने शुक्रवार दोपहर मोपेड सवार भाई-बहन को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक का पैर ट्राले के पहिये के नीचे आने से पंजा कट गया। सुफियान गौरी पिता अब्दुल करीम (20) निवासी घासपुरा अपनी 10 वर्षीय बहन मदीहा के साथ मोपेड (एमपी 12 एमएच 0620) पर सवार होकर रिश्तेदार के घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12.10 बजे पंधाना रोड पर ट्राला (एमपी 12 एच 7866) ने मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर में मदीहा उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। वहीं सुफियान का पैर ट्राले के पहिये के नीचे आ गया। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने ट्राला जब्त कर थाने में खड़ा कराया है।
भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटनाएं बढ़ी
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में दिन के समय भी भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। इस कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गुरुवार को चिडिय़ा मैदान मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से लैब टेक्नीशियन की मौत हुई। वहीं शुक्रवार को ट्राले की चपेट में आने से युवक का पंजा कट गया। रहवासियों ने कहा दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगना चाहिए।