29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैंकर पलटा, डीजल लूटने खाली बर्तन लेकर पहुंचे लोग, एक की मौत, कई लोग झुलसे, देखें वीडियो

डीजल लूटने के लिए पहुंचे, उसी दौरान अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Oct 2022, 10:10 AM IST

breking_1.jpg

खरगोन. मध्यप्रदेश में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है, एक डीजल से भरा टैंकर पलटा तो डीजल लूटने के लिए लोगों ने दौड़ लगा दी, फ्री का डीजल देख हर किसी के मन में लालच आ गया, वे डीजल लूटने के लिए पहुंचे, उसी दौरान अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे गए हैं।

दीपावली पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा है, वहीं खरगोन जिले में हुई भीषण आग की घटना ने कई परिवारों में कोहराम मचा दिया। जहां डीजल से भरे टैंकर में आग लगने से 20 से अधिक ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसमें एक युवती के जिंदा जलने के साथ मौत हुई है। ये घटना जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के गढ़ी-रेंटवा मार्ग पर होना बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार डीजल से भरा ट्रैंकर जो झिरन्या की ओर जा रहा था, जो गढ़ी और रेटवा के बीच पुलिया पर अनियंत्रत होकर पलट गई। जिसके बाद यहां टैंकर से डीजल बहने लगे। वैसे ही बड़ी संख्या में ग्रामीण डीजल समेटे के लिए खाली बर्तन लेकर पहुंच गए। चूंकि घटना बुधवार 5.45 बजे की की है। तो यहां प्रशासन नहीं पहुंच पाया। इसी दौरान टैंकर में अचानक आग लग गई। जो एकाएक भड़क गई। जिससे कई ग्रामीण चपेट में आग झुलस गए। जिसमें रंगू पिता गोरेलाल 18 निवासी मोर फालिया की जिंदा जलने से मौत हो गई। जिसका कंकाल मिला है। घटना के चलते अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है।


चीख-पुकार मची, कई ग्रामीण बेसुध
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी ग्रामीणों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक-एक कर 40 से अधिक घायल लाए गए। दो घंटे तक एंबुलेंस के सायरन बजते रहे। जिससे यहां अंदाजा लगाना मुश्किल था कि हादसे में कितने लोग शिकार हुए।

शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका
टैंकर में आग कैसे लगी, यह अभी सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर बिजली के तार और पोल भी टूटे पड़े हैं। जिससे शंका है कि शार्ट-सर्किट के चलते टैंकर ने आग पकड़ ली और उसके बाद टैंकर भभक उठा। घटना का पता चलने पर भीकनगांव एसडीओपी संजू चौहान, बिस्टान टीआई रमेशचंद्र तिवारी, आरक्षक दुलेसिंह चौहान आदि मौके पर है। टैंकर में लगी आग को फायर बिग्रेड से बुझा दिया है। हालांकि टैंकर में डीजल होने से धुआं उठता रहा। अप्रिय स्थिति न बने, इसलिए मौके पर पुलिस तैनात है।

कलेक्टर-एसपी पहुंचे अस्पताल
इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर और एसपी सहित डीआईजी व अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। सूत्रों की मुताबिक जो लोग झुलसे हैं, उनमें से अधिकांश के शरीर की चपेट जल गई है। जिसमें कुछ ही हालत नाजुक बताई जा रही है।