17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खरगोन में लगेंगे ८० सीसीटीवी कैमरे

महेश्वर में भी ३० सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, अब शहर में आने और शहर से जाने वालों पर भी रहेगी नजर , असामाजिक तत्वों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

Hemant Jat

•

Updated: 16 Dec 2017, 11:52 AM IST

Khargone to get 80 CCTV cameras

Khargone to get 80 CCTV cameras

खरगोन. शहर पर पुलिस की 'तीसरी नजरÓ रखने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यह तीसरी नजर सीसीटीवी कैमरों के जरिए रखी जानी थी। लंबे समय से इस योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद की जा रही थी। अब इस योजना को मूर्तरूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। शहर में ८० नए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। खास बात यह है कि अब पुलिस प्रशासन शहर में आने वालों और शहर से बाहर जाने वालों पर भी नजर रख सकेगा। जिला पुलिस खरगोन के अलावा महेश्वर में भी अपनी तीसरी नजर गढ़ाने की तैयारी में हैं। वहां ३० कैमरे मुख्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।

केबल खोदने का काम शुुरू
नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए केबल लाइन खोदने का काम इन दिनों जोरों पर है। हालांकि शहर को सुरक्षा की तीसरी आंख की जद में आने में करीब ६ माह और लगेंगे। लेकिन इस पर काम तेजी से किया जा रहा है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पहले से ही कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन इस बार पुलिस शहर के हर प्रमुख क्षेत्र को दायरे में लाने की तैयारी में है। इन क्षेत्रों में लगे कैमरों की स्थिति भी जांची जा रही है।

छुप नहीं सकेंगे अब अपराधी
एएसपी अंतरसिंह कनेश के मुताबिक ८० नए सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद अपराध करने वाले या शरारती तत्वों का छुपना या पकड़ से बाहर होना मुश्किल हो जाएगा। कैमरों की मदद से ऐेसे लोगों को जल्द पकड़ा जा सकेगा। शहर में आने और शहर से बाहर जाने वालों पर भी कैमरों की नजर रहेगी। इसके लिए इंट्री और एक्सीट प्वांट्स पर भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें भीकनगांव रोड, सनावद रोड, बिस्टान रोड, औरंगपुरा और नौगृह चौराहा शामिल हैं।

शहर में ऐसे कई क्षेत्र है जहां वारदातें या घटनाएं हो चुकी है जिसका पर्दाफाश अगर उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो हो सकता था। बदमाश बीच बाजार लोगों से रुपए के बैग छीनकर या महिला के गले से चेन छीनकर भाग खड़े होते हंै। अब सीसी टीवी कैमरे लगने से ऐसे मामलों में अपराधियों को पकडऩे में पुलिस को आसानी होगी व अपराधि बचकर भाग नहीं सकता। शहर में त्योहारों के समय असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ये कैमरे कारगर साबित होंगे।