7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौटेगी रौनक… आज से आधा बाजार ही खुलेगा, बसें चलेंगी

आज से इ-वन फार्मूूले पर खुलेंगी दुकानें, एक नंबर की दुकान चालू व दो नंबर की बंद रहेगी
2 min read
Google source verification
Raunak will return... from today only half the market will open, buses

Raunak will return... from today only half the market will open, buses

खरगोन. दो माह को लॉकडाउन झेलने के बाद अब गुरुवार से पाबंदियां हटाई जाएगी। बाजार इ-वन फार्मूले पर खुलेगा। बुधवार को शेष बची २००० दुकानों की मार्किंग भी पूरी हो गई। उधर, बाजार खुलने को लेकर व्यापारी वर्ग में खासा उत्साह नजर आया। गुरुवार से ही विभिन्न रुटों पर बसों का आवागमन भी शुरू होगा। संचालकों ने बुधवार को दो माह से धूल फाक रही बसों को दुरुस्त किया। बसों के सामने नारियल चढ़ाए। संचालकों ने कहा- हे ईश्वर! अब लॉकडाउन का मुंह मत दिखाना। आने वाले दिनों में हर वर्ग की पौ-बारह हो, खुब व्यापार-व्यवसाय फले-फुले ऐसी कृपा बरसाना।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले को लॉकडाउन दो माह रहा। हर शख्स हाथ पर हाथ धरे घरों में ही रहे। खासकर व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों की खासी फजीयत हुई। अब गुरुवार से आधा बाजार खोलने की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। भीड़ नियंत्रण करने के लिए संकट प्रबंधन समूह ने खरगोन सहित जिले के अन्य नगरों और कस्बों में नंबरिंग कर अल्टरनेट डे दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार, मंगलवार मुख्य बाजार में नंबर की गई। जबकि बुधवार को खंडवा रोड, सनावद रोड, बिस्टान रोड पर काम चला।
एसडीएम ने बताया शादी समारोह की निगरानी के लिए दल बनाए हैं। हर वार्ड के लिए अलग.अलग टीम को जिम्मा सौंपा है। इन दलों में नगर पालिका, महिला बाल विकास और निर्वाचन का अमला शामिल है। खरगोन शहर में 9 दल हैं। एक दल में 15-15 सदस्य शामिल हैं। यह दल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 7 वार्डो में होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखेगा। ज्ञात हो कि शादी समारोह में दोनों पक्षों को 10-10 लोगों को शामिल करने की अनुमति है।
जिले में प्रत्येक रविवार जनता कफ्र्यू रहेगा। इसकी शुरुआत शनिवार रात 10 बजे से होगी और सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावशील रहेगा। इस दौरान सभी प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रहेंगे।
इन्हें रहेंगी पूरी तरह छूट
पेट्रोल-डीजल पंप, गैस स्टेशन, गैस सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। मोहल्लों, कॉलोनियों व गांवों में एकल दुकानें भी पूरी तरह खुलेंगी। औद्योगिक गतिविधियां चलेगी। अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिंग, मेडिकल इंश्योरेंस, स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं सहित पशु चिकित्सा चालू रहेंगे। कृषि उपज मंडी, खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं, कृषि यंत्र की दुकानें खुल सकेंगी।