30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सखा संगम में जुटेंगे पूर्व विद्यार्थी

शिक्षा विभाग करेगा यह आयोजन विद्यालय विकास पर होगी चर्चा जिले में किशनगढ़ और जवाजा में होगा सम्मेलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 16 Nov 2019, 5:00 AM IST

सखा संगम में जुटेंगे पूर्व विद्यार्थी

सखा संगम में जुटेंगे पूर्व विद्यार्थी

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर चुके पूर्व छात्र एक बार फिर से एक साथ जुटेंगे। यह विद्यार्थी ना केवल आपस में बातचीत करेंगे बल्कि अपने-अपने राजकीय विद्यालयों के विकास पर भी चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम जिले में दो स्थानों किशनगढ़ और जवाजा में आयोजित होंगे।

शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों के पूर्व विद्यार्थियों को सखा संगम कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। इसमे अपने गांव व अपने क्षेत्र के ऐसे पूर्व विद्यार्थी जो आज समाज में सम्मानजनक स्थिति में है, इन सभी को इसमें शामिल किया जाएगा। इनमें उद्योगपति, व्यापारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि शामिल है।

यह सभी पूर्व विद्यार्थी सखा संगम कार्यक्रम में मिलकर न केवल अपने पुराने दिनों की याद ताजा करेंगे बल्कि राजकीय विद्यालयों के विकास पर भी विचार विमर्श करेंगे।

भामाशाह भी होंगे शामिल

राजकीय विद्यालयों के पूर्व विद्यार्थियों के साथ ही दानदाताओं, भामाशाहों व सीआरएस से जुड़े अधिकारी भी इस जिला स्तरीय सम्मेलन सखा संगम कार्यक्रम में आमंत्रित होंगे। किशनगढ़ में यह आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। इसमे भामाशाहों एवं विद्यालय विकास में सहयोगियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

पहचान करने के निर्देश

कार्यक्रम के लिए सभी पीईईओ, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों को पूर्व विद्यार्थी जो आज सम्मानजनक स्थिति में है तथा दानदाता, भामाशाह, सीएसआर वाली संस्थाओं आदि की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके मोबाइल नंबर एवं पता बताकर उनको कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी)/ विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (एसडीएमसी) सदस्यों एवं और संस्था प्रधान एवं स्टॉफ सदस्यों की ओर से आमंत्रित किया जाएगा।

तिथि अभी तय नहीं

कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं की गई है। विभाग की ओर से दिन तय किए जाने पर संभागियों से उसमे सम्मिलित होने की अनुमति प्राप्त करनी होगी। यह सूची एसएसमसी, एसडीएमसी सदस्यों, स्टॉफ सदस्यों से चर्चा कर तैयार कर भिजवानी होगी। यह सभी जानकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय भिजवानी होगी।

किशनगढ़ और जवाजा में आयोजन

शिक्षा विभाग की ओर से जिले में दो स्थानों पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। किशनगढ़ में किशनगढ़, श्रीनगर, पीसांगन, अरांई और अजमेर शहर के पूर्व विद्यार्थियों और भामाशाहों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं ब्यावर के पास जवाजा में जवाजा, केकड़ी, भिनाय, सरवाड़, मसूदा क्षेत्र के पूर्व विद्यार्थियों एवं भामाशाहों को आमंत्रित किया जाएगा।