
आज भी होंगे दस्तावेज सत्यापन
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध की प्रवेश प्रक्रिया के मद्देनजर रविवार को भी खुला रहेगा। महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जाएगा। शनिवार को एम.ए. पूर्वाद्र्ध हिंदी, इतिहास, संस्कृत, भूगोल और चित्रकला की मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन और ई मित्र पर फीस जमा शुरू हो गया। हिंदी विभाग में जे.पी. शुक्ला, इतिहास में चंद्रप्रभा पारीक, भूगोल में सुनीता कुमारी, चित्रकला में गीता शर्मा और संस्कृत में पी.एस.बुनकर दस्तावेजों की जांच करेंगे।
आज भी खुलेगा कॉलेज
महाविद्यालय प्राचार्य एस.एल. वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय रविवार को खुला रहेगा। सुबह 10.30 से दोपहर बाद 3.30 बजे तक खुला रहेगा। इसमे प्रवेश प्रक्रिया संबंधी, परिचय पत्र वितरण और छात्रसंघ संबंधी प्रवेश कार्य किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं के दस्तावेज सत्यापन और ई मित्र पर फीस जमा होने का कार्य भी होगा। वहीं सोमवार को यह कार्य दोपहर 1 बजे तक ही होगा। इसके बाद शेष अयर्थियों को चुनाव बाद ही अवसर मिलेगा।
अधिसूचना जारी
राजकीय महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गईहै। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव का विवरण प्रकाशित कर दिया गया है। महाविद्यालय में मतदाता सूची तैयार करने का कार्य चल रहा है। यह कार्य सोमवार शाम तक चलेगा। सोमवार शाम को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
छात्र चुनावी तैयारियों में
वहीं छात्र-छात्राएं चुनावी तैयारियों में लगे हुए है। विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य चुनावों को देखते हुए छात्र-छात्राओं से न केवल महाविद्यालय में संपर्क कर रहे है बल्कि उनके घरों पर भी जाकर संपर्क कर रहे है। कई छात्रों ने नगर में विभिन्न जगह पोस्टर लगाकर अपनी दावेदारी पेश की है। छात्र-छात्राएं पूरी तरह अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में जुट गए है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22 अगस्त को नामांकन होने के बाद ही चुनावी माहौल का आकलन हो सकेगा।
Published on:
17 Aug 2019, 9:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.