उन्होंने कहा कि अभी उन्हें नए जिले की बागडोर सौंपी गई है। ऐसे में आधारभूत ढांचे का विकास एवं नवीन भवनों के लिए स्थान चिन्हित करने का कार्य बेहतर ढंग से सम्पादित हो, इस पर विशेष जोर रहेगा। प्रशासनिक कामकाज को सुदृढ़ बनाने के लिए आपसी समन्वय से काम किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि इलेक्शन से जुड़े कामों पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। फ्री और फेयर इलेक्शन बनाने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय जो भी नवाचार किया जाएगा वह सब इलेक्शन से जुड़ा हुआ होगा । वंचित लोगों को इलेक्शन प्रक्रिया से कैसे जोड़ा जा सके, किस तरह से इलेक्शन प्रोसेस उत्कृष्ठ किया जा सके, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें, इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने कार्मिकों से चर्चा की तथा कार्यालय परिसर का जायजा लिया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली आदि मौजूद रहे।