
मदनगंज-किशनगढ़. पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्देश पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म शताब्दी को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
पीटीएस प्रधानाचार्य आईपीएस अनिल कुमार टांक ने नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पीटीएस से रवाना होकर पुरानी मिल चौराहा, मैन चौराहा, पुरान बस स्टैण्ड, आजाद नगर, मझेला रोड, अंतरमना चौराहा होते हुए पुन: परेड ग्राउण्ड पीटीएस पहुंच कर सपन्न हुई।
संस्थान में पदस्थापित समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद प्रधनाचार्य टांक ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी महेशचंद मान, तहसीलदार हेतराम विश्नोई, कमाण्डेड पीटीएस नरेन्द्र मोहन शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक गणेश हाडा, उप अधीक्षक बलवीर सिंह, बीएसएफ उपअधीक्षक संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक रामचन्द्र, संचित निरीक्षक प्रशासन अनुज शुभम, उप निरीक्षक पुलिस मोहमद इमरान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।