29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PTS: अब आधुनिक हथियारों से ट्रेनिंग लेगी पुलिस

-पीटीएस में 64 वीं दीक्षांत परेड संपन्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 11 Aug 2019, 8:34 PM IST

Police will be take training of advance weapon pts kishangarh

PTS: अब आधुनिक हथियारों से ट्रेनिंग लेगी पुलिस

मदनगंज-किशनगढ़.

पुलिस (Police) को प्रभावी बनाने के लिए ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक संसाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनिंग के दौरान आधुनिक हथियार (Advance Weapon) और संसाधनों का प्रयोग किया जाएगा। ताकि प्रशिक्षण के बाद पुलिसकर्मी प्रभावी रूप से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे सके। यह बात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आयोजना व आधुनिकीकरण भूपेन्द्र कुमार दक ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (pts kishangarh) में आयोजित 64वें दीक्षांत परेड में कही।
उन्होंने कहा कि आज के समय में नए हथियार, साइबर क्राइम और नए तरीकों के अपराधों से निपटने के लिए ट्रेनिंग में भी नवाचार जरूरी है। इसे लागू भी किया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान विशेषज्ञों के सेशन कराए जा रहे है। ताकि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी प्रभावी तरीके से कानून और व्यवस्था बनाए रख सके।
लोगों की सुरक्षा के लिए जागती है पुलिस
एडीजी भूपेन्द्र कुमार दक ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी रातभर जागकर ड्यूटी देते हैै। इस कारण हम घरों में चैन से सो पाते है।
फिटनेस पर दे ध्यान
एडीजी भूपेन्द्र कुमार दक ने कहा कि पुलिस के लिए फिट रहना आवश्यक है। फिटनेस के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। इसलिए ट्रेनिंग समाप्त हो गई तो इसका यह मतलब नहीं की दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित नहीं रखे। उन्होंने फिटनेस (fitness) के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप का उदाहरण भी दिया। इससे पूर्व एडीजी भूपेन्द्र कुमार दक ने परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया। पीटीएस के प्रधानाचार्य अनिल कुमार टांक ने एडीजी दक की अगवानी की। प्रधानाचार्य टांक ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और समारोह में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में उप महानिरीक्षक कैलाशचंद जाट, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, एडीआरएफ के डिप्टी कमाण्डेन्ट अमर सिंह, किशनगढ़ वृत्ताधिकारी गीता चौधरी, उप अधीक्षक गणेश हाडा व संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक प्रशासन अनुज शुभम, पुलिस निरीक्षक सर्वेश्वर मिश्रा व रामचंद्र, विधायक सुरेश टांक, एसडीओ श्यामा राठौड़, आरके मार्बल ग्रुप (rk marble group) के चेयरमेन अशोक पाटनी, मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, दीपक हासानी, राजू गुप्ता (श्रीनाथ मार्बल), महावीर कोठारी सहित अन्य उपस्थित थे।