30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र-छात्राओं ने दी विभिन्न प्रस्तुतियां

राजकीय विद्यालयों की ओर से विभिन्न स्थानों पर बाल सभाएं आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Satyendra Sharma

•

Updated: 30 Aug 2019, 8:49 PM IST

छात्र-छात्राओं ने दी विभिन्न प्रस्तुतियां

छात्र-छात्राओं ने दी विभिन्न प्रस्तुतियां

मदनगंज-किशनगढ़.
राजकीय विद्यालयों की ओर से सार्वजनिक स्थानों और अन्य स्थानों पर बाल सभाएं आयोजित की गई। इन बाल सभाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कॅरियर गाइट के बारे में जानकारी दी।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बाल सभा का आयोजन स्काउट गाइड भवन में किया गया। इसमे संबलनकर्ता नम्रता यादव, भामाशाह अलका पारीक, पीटीएस से भंवर सिंह और अभिभावक उपस्थित रहे। इसमे छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता, भजन, शायरी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पीटीएस से आए भंवर सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। अलका पारीक ने खेल, शिक्षा, विज्ञान, सपना वर्मा ने कॅरियर, मोह??ाद सोहेल अंसारी ने जलशक्ति अभियान की जानकारी दी। प्रधानाचार्या वंदना वर्मा ने नारी सशक्तीकरण के बारे में बताया। राजकीय शार्दूल बालिका माध्यमिक विद्यालय कृष्णापुरी में अध्यापक-अभिभावक परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी माया सैेनी ने बताया कि इसमे विद्यालय के भौतिक विकास पर चर्चा की गई। नामांकन, ठहराव, प्रथम परख के परीक्षा परिणाम की जानकारी दी गई। संस्था प्रधान ओमप्रकाश जांगिड़ ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कपिंजल कुमार, श्रीराम जाट, अनिल शर्मा, सत्यनारायण साहू निर्मल ओझा आदि उपस्थित रहे। राजकीय शार्दूल उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालियों की बाड़ी की व्याख्याता मंजू जैन ने अध्यक्षता की। इसमे छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। व्याख्याता शुभलक्ष्मी माहेश्वरी ने कॅरियर, वंदना जोशी ने नशाबंदी के दुष्परिणाम और प्रधानाचार्य प्रेमचंद अजमेरा ने जल सरंक्षण की जानकारी दी। इसी तरह अन्य विद्यालयों की ओर से भी बाल सभाओं के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय फरासिया के तत्वावधान में सामुदायिक बाल सभा का आयोजन सामुदायिक पार्क में किया गया था। एलएनटी कंपनी के पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के हेड विर्टस नाइजल ने कहा कि रेलवे सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के साथ-साथ पर्यावरण में वनस्पति एवं प्राणी जगत को बचाए रखना भी हमारी जि?मेदारी है। संस्था प्रधान बंशी लाल यादव ने बताया कि बाल सभा को भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय किशनगढ़ के प्रबंधक केके मीणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एलआईसी की ओर से कक्षा 1 से कक्षा 10 तक वार्षिक परीक्षाओं में कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभावान बच्चों को ट्रॉफी, एलआईसी की शील्ड प्रदान कर स?मानित भी किया गया। एलएनटी कंपनी की ओर से भी बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें एवं मिठाई वितरित की गई। बाल सभा प्रभारी सुनीता अग्रावत ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एलएनटी के एरिया ऑफिसर नरेंद्र दुबे, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी दीपक शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, संदर्भ व्यक्ति चन्द्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक दुर्गेश सिंघल, अंजना चौधरी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अध्यापिका गौरी अग्रवाल ने किया।