कलकत्ता मेडिकल कालेज अस्पताल के छात्रावास में कोरोना ने धावा बोला है। शुक्रवार को 8 छात्रों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। शनिवार को 10 और रिपोर्ट पॅजिटिव आई। शनिवार को कलकत्ता मेडिकल कालेज अस्पताल के माइक्रोबायोलाजिकल लैब में 35 सैंपल भेजे गए जिनमें से 10 रिपोर्ट पाजिटिव आई। अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित हरेक छात्र में हल्के लक्षण पाए गए हैं। डाक्टरों की सलाह पर उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। कई अन्य में लक्षण दिख रहे हैं, उन्हें भी जांच कराने के लिए कहा गया है। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। मास्क पहनने के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है।