8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिमल गुरुंग की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर

कोलकाता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 19 Mar 2021, 7:47 AM IST

बिमल गुरुंग की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर

बिमल गुरुंग की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता बिमल गुरुंग की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरूवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। भाजपा नेता पंकज शर्मा ने मामला दर्ज कराया। बिमल गुरुंग के खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं, जिनमें सरकारी बंगलों में आगजनी से लेकर पुलिसकर्मी की मौत तक शामिल हैं।हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य सरकार ने बिमल गुरुंग के खिलाफ दायर कई आपराधिक मामलों को वापस ले लिया। तृणमूल कांग्रेस ने बिमल गुरुंग के लिए पहाड़ियों में तीन सीटें छोड़ दी हैं। मालूम हो कि तृणमूल सरकार ने कलकत्ता से कई अधिकारियों को बिमल गुरुंग की खोज के लिए भेजा। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई थी। वह बिमल गुरुंग फिर एक बार कोलकाता आए उन्होंने एक में कहा कि वह मुख्यमंत्री को एक बार फिर मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं। उसके बाद, राज्य सरकार ने उनकी पार्टी के खिलाफ कई आपराधिक मामले वापस ले लिए।मुख्य न्यायाधीश टीवी राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बंद्योपाध्याय की अध्यक्षता में कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें बिमल गुरुंग की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी। वादी पंकज शर्मा ने मामले में तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है। इस सप्ताह शुक्रवार को मामले की सुनवाई होने की संभावना है